देश का Foreign exchange reserve 10.47 अरब डॉलर बढ़ा

बिज़नेसदेश का Foreign exchange reserve 10.47 अरब डॉलर बढ़ा

Date:

आठ मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.47 अरब डॉलर की शानदार बढ़ोतरी के साथ 636.095 अरब डॉलर हो गया. रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि इससे एक सप्ताह पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 625.626 अरब डॉलर हो गया था. अक्टूबर 2021 में देश का foreign exchange reserves 645 अरब डॉलर के आल टाइम हाई पर पहुंच गया था लेकिन फिर वैश्विक तौर पर बने दबाव की वजह से RBI ने रुपये की गिरावट को रोकने के लिए capital reserves का उपयोग किया जिससे currency reserves में कमी आयी।

RBI के आंकड़ों के मुताबिक करेंसी रिज़र्व का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 8 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 8.121 अरब डॉलर बढ़कर 562.352 अरब डॉलर हो गईं. foreign exchange reserves में यूरो, पाउंड और येन जैसी अमेरिकी मुद्राएं रखी गईं।

RBI ने कहा कि सप्ताह के दौरान गोल्ड रिज़र्व का मूल्य 2.299 अरब डॉलर बढ़कर 50.716 अरब डॉलर हो गया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि Special Drawing Rights (SDR) 31 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.211 अरब डॉलर हो गया. RBI के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में International Monetary Fund (IMF) के पास भारत का आरक्षित जमा राशि भी 19 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.817 बिलियन डॉलर हो गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...