धर्मशाला टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, इस तेज़ गेंदबाज़ की हुई वापसी

फीचर्डधर्मशाला टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, इस तेज़ गेंदबाज़ की...

Date:

भारत के खिलाफ मौजूदा श्रंख्ला का पांचवां व अंतिम टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है और हैरानी की बात ये है कि जिस ओली रॉबिन्सन ने चौथे टेस्ट में अपनी बल्लेबाज़ी से टीम को सम्मान दिलाया, उसे प्लेइंग इलेविन से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह मार्क वुड की श्रंखला में तीसरी बार वापसी हुई है.

रांची में खेले गए चौथे टेस्ट में रोबिन्सन ने 9वें नंबर पर उतरकर बल्ले से 58 रनों की पारी खेली थी और पोप के साथ बड़ी साझेदारी कर इंग्लैंड को पहली पारी में संभाला था. वरना इंग्लैंड को वहां और भी बड़ी हार का सामना कर पड़ सकता था. इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने धर्मशाला टेस्ट से उन्हें बाहर कर दिया.

ओली रोबिन्सन की जगह पर टीम में वापस आये मार्क वुड ने मौजूदा सीरीज में अब तक 2 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 4 विकेट झटके हैं. इस नाकाम प्रदर्शन के बावजूद मार्क वुड की वापसी हुई. रांची में ओली रोबिन्सन ने भारतीय गेंदबाज़ों पर थोड़ा बहुत दबाव बनाने का काम जरूर किया था पर वो विकेट ले पाने में असफल रहे थे.

इंग्लैंड पहली बार धर्मशाला में टेस्ट मैच खेलता दिखेगा. वहीं भारत का धर्मशाला में दूसरा टेस्ट मैच होगा. इससे पहले 2017 में खेले गए टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था. अगर धर्मशाला में इंग्लैंड को हार मिलती है तो 112 साल बाद ऐसा होगा जब कोई टीम 5 टेस्ट की सीरीज में पहला मैच जीतने के बाद 1-4 से श्रंखला हारी हो.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related