सपाट ओपनिंग के बाद शेयर बाज़ार ने पकड़ी तेज़ी

फीचर्डसपाट ओपनिंग के बाद शेयर बाज़ार ने पकड़ी तेज़ी

Date:

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने सपाट ओपनिंग के बाद एकबार फिर तेज़ी पकड़ ली है. खबर लिखे जाने सेंसेक्स 119 अंक और निफ्टी 26 अंक की तेज़ी पर बना हुआ है। निफ्टी बैंक 30 अंक की तेजी पर है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 59 अंक की तेजी के साथ 49,100 अंक पर है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 52.20 अंक पर बना हुआ है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, पीएसयू, मेटल और फिसर्विस इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 9:30 बजे तक एनएसई पर 1167 शेयर हरे निशान में और 681 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स शेयरों में एसबीआई, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, टीसीएस, टाइटन कंपनी, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलांयस, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक का शेयर तेज़ी में है। वहीँ अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, सन फार्मा, एनटीपीसी, आईटीसी, जेएसडब्लू स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर गिरावट में हैं।

एशिया के बाजारों की बात करें तो टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक के बाजारों में बिकवाली नज़र आ रही है। वहीँ जकार्ता, सियोल और ताइपे के बाजारों में खरीदारी दिख रही है। मंगलवार के कारोबारी सत्र में अमेरिका के बाजार गिरकर बंद हुआ था। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related