मुनाफावसूली के मूड में खुला शेयर बाजार

फीचर्डमुनाफावसूली के मूड में खुला शेयर बाजार

Date:

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली का मूड दिखाई दे रहा है. गिरावट के साथ खुले बाज़ार की गिरावट और बढ़ गयी है. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 321 और निफ़्टी में 87 अंकों की गिरावट नज़र आ रही है। सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुले। सबसे ज़्यादा गिरावट आईटी शेयरों में दिखाई दे रही है. सुबह 9:30 बजे तक 1179 शेयर हरे निशान में और 800 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

एचयूएल, रिलायंस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाइटन, इन्फोसिस, विप्रो, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और नेस्ले के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। मएंडएम, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, पावर ग्रिड, एसबीआई, एएचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांंग, बैंकॉक, जकार्ता और सियोल के बाजारों में गिरावट है। वहीं टोक्यो के बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को सपाट बंद हुए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related