यूपी से इस बार 80 सीटें देने को जनता तैयार: पीएम मोदी

उत्तर प्रदेशयूपी से इस बार 80 सीटें देने को जनता तैयार: पीएम मोदी

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे, मौका तो वैसे 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का लेकिन इसी बहाने अपने चुनावी क्षेत्र में उन्होंने कांग्रेस पार्टी और विशेषकर राहुल गाँधी पर जमकर हमले किये जो अभी हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री पर हमले करके गए थे. राहुल गाँधी ने अपने सम्बोधन में कहा था नौजवान बेरोज़गार है, निराश है, वो वाराणसी की सैकड़ों पर शराब पीता हुआ दिखाई दे रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल की उसी बात को मुद्दा बनाते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज को वाराणसी का नौजवान नशेड़ी दिखाई देता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिनके अपने होश ठिकाने नहीं है, वो यूपी के युवाओं को नशेड़ी कह रहे हैं. मोदी को गाली देते-देते तो इन्होंने 2 दशक बिता दिए और अब यूपी के नौजवानों पर ही ये लोग अपनी Frustration निकाल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, काशी का नौजवान तो विकसित यूपी बनाने में जुटा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल तो इनके गुस्से का, इनकी बौखलाहट का एक और भी कारण है कि इनको अयोध्या और काशी का नया स्वरूप पसंद नहीं आ रहा। राहुल का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि अपने भाषणों में अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कैसी-कैसी बातें करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि प्रभु श्रीराम से कांग्रेस को इतनी ज़्यादा नफरत है।

प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मोदी की गारंटी का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब मोदी लाभार्थियों के सैचुरेशन की गारंटी दे रहा है, तो यूपी ने भी सारी सीटें मोदी को देने का निर्णय किया है, यानी कि इस बार यूपी शत-प्रतिशत सीटें NDA के नाम करने वाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने यूपी को बीमारू राज्य बनाया, यहां के नौजवानों से उनका भविष्य छीना। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग अपने परिवार और वोटबैंक से बाहर सोच ही नहीं सकते, इसीलिए जब चुनाव में परिणाम ‘निल बटे सन्नाटा’ आता है तो ये एक-दूसरे को गालियां देते हुए अलग हो जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार तो इनको जमानत बचाने के लिए ही बहुत संघर्ष करना पड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...