बरेली में भीषण अग्निकांड, चार मासूम बच्चियों की मौत

उत्तर प्रदेशबरेली में भीषण अग्निकांड, चार मासूम बच्चियों की मौत

Date:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी गांव के एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई और इस आग में फंसकर 3 मासूम बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. इन तीनों बच्चियों की एक और बहन जो गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंच गयी उसकी भी इस्लाज के दौरान मौत हो गयी। ये चारों मृतक बच्चियां आपस में चचेरी बहने थीं, इस आग में एक महिला भी बुरी तरह झुलसी है है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस अग्निकांड की खबर मिलने पर पुलिस ने फ़ौरन मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक नवादा बिलसंडी गांव में रामदास के मकान की छत पर पुआल रखा हुआ था जिसमें दोपहर के समय किसी वजह से आग लग गई और फिर आग ने पूरी झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ये चारों बच्चियां झोपड़ी के पास ही खेल रही थीं जो आग की चपेट में आ गयीं और ये दर्दनाक घटना हो गयी. पुलिस ने बताया कि पास पड़ोस के लोगों ने पानी से आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन आग इतनी विकराल हो गयी थी कि बाल्टियों से फेंका जाने वाला पानी बेसर रहा.

पुलिस ने बताया कि तीन बच्चियों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था और चौथी बच्ची ने अस्पताल पहुंचकर अंतिम सांस ली. मृतक बच्चियों में पांच वर्ष की प्रियांशी, तीन वर्ष की मानवी, पांच वर्ष की नैना और 6 वर्ष की नीतू शामिल है. इस अग्निकांड और बच्चियों की मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...