NCLT में बायजू के फाउंडर रवींद्रन के खिलाफ मुकदमा

फीचर्डNCLT में बायजू के फाउंडर रवींद्रन के खिलाफ मुकदमा

Date:

एडटेक कंपनी बायजू पर संकट गहराता जा रहा है.कंपनी के बड़े निवेशकों ने अब कंपनी के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बता दें कि बायजू के चार निवेशकों ने एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच के समक्ष कंपनी प्रबंधन के खिलाफ उत्पीड़न और कुप्रबंधन का मामला दायर किया है। इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बायजू रवींद्रन समेत संस्थापकों को कंपनी चलाने के लिए अयोग्य घोषित करने और नया निदेशक मंडल नियुक्त करने की मांग की गई है। इसके अलावा राइट्स इश्यू को अमान्य घोषित करने की भी मांग की गई.

अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक मुकदमा 22 फरवरी को यानि गुरुवार शाम को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष दायर किया गया था। निवेशक कंपनी में कथित “कुप्रबंधन और विफलताओं” के लिए बायजू के निदेशक मंडल से रवींद्रन और परिवार को बाहर करने की मांग कर रहे हैं। याचिका में फोरेंसिक ऑडिट और निवेशकों के साथ जानकारी साझा करने के लिए प्रबंधन को निर्देश देने की भी मांग की गई है। दस्तावेज़ों के मुताबिक निवेशकों ने मांग की है कि मौजूदा प्रबंधन को कंपनी चलाने के लिए अयोग्य घोषित किया जाए और नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और नए निदेशक मंडल की नियुक्ति की जाए।

याचिका में हाल ही में समाप्त हुए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर के राइट्स इश्यू को अमान्य घोषित करने और कंपनी को कोई भी कॉर्पोरेट कार्रवाई नहीं करने का निर्देश देने की मांग की गई है जिससे निवेशकों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। याचिका पर टाइगर और आउल वेंचर्स सहित अन्य शेयरधारकों के समर्थन के साथ, चार निवेशकों प्रोसस, जीए, सोफिना और पीक XV द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...