1240 की उछाल के बाद 800 की गिरावट, शेयर बाजार में चल रहा है seesaw का खेल

फीचर्ड1240 की उछाल के बाद 800 की गिरावट, शेयर बाजार में चल...

Date:

शेयर बाजार के लिए आज मंगल का दिन अमंगल साबित हुआ. सोमवार को 1240 अंको की बड़ी उछाल के बाद आज 800 अंको की बड़ी गिरावट दर्ज हुई। भारतीय शेयर बाजार में seesaw का ये खेल पिछले काफी दिनों से चल रहा है. बिकवाल और लिवाल के बीच एक युद्ध चल रहा है जिसमें एक दिन बुल्स भारी पड़ते हैं तो दुसरे दिन बेअर्स। आज भी मार्किट की शुरुआत तेज़ी में हुई लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली आ गयी जो धीरे धीरे बढ़ती ही गयी और सेंसेक्स 801 अंक गिरकर 71,139 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 215 अंक गिरकर 21,522 अंक पर बंद हुआ।

शेयर मार्केट में आज आयी इस तेज गिरावट में सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब दो लाख करोड़ रुपये कम हो गया. सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो आज निफ्टी के मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी को छोड़ बाकी सभी इंडेक्स कमजोर हुए हैं। निफ्टी बैंक 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। मार्केट की तेज गिरावट के चलते आज निवेशकों की पूंजी दो लाख करोड़ रुपये घटी है। 29 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों के सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 377.20 लाख करोड़ रुपये था जो फिसलकर 375.22 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

सेंसेक्स 30 में से सिर्फ 5 शेयर ही हरे निशान में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स, SBI और HUL में रही। दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे ज़्यादा गिरावट रही। दरअसल बाजार का मूड आज नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी बजाज फाइनेंस के दिसंबर तिमाही के नतीजों ने बिगाड़ा. बजाज फाइनेंस का स्टॉक आज 5 फीसदी टूटकर 6829 रुपये पर बंद हुआ. यह शेयर आज सेंसेक्स 30 और निफ्टी 50 का टॉप लूजर रहा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...