भाजपा ने शुरू किया ‘मोदी को चुनते हैं’ चुनाव अभियान

नेशनलभाजपा ने शुरू किया 'मोदी को चुनते हैं' चुनाव अभियान

Date:

अयोध्या से फुरसत मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुके हैं. वैसे भी वो कभी चुनावी मोड़ से बाहर नहीं रहते। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने आज से बिगुल बजा दिया है, भाजपा ने अपना नया चुनावी अभियान ‘मोदी को चुनते हैं’ की शुरुआत की है. भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस अभियान के बारे में लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी सपने की जगह हकीकत बुनते हैं और इसीलिए सभी लोग मोदी को चुनते हैं। भाजपा के इस थीम सांग में मोदी सरकार की तमाम लाभार्थी योजनाओं का ज़िक्र किया गया है.

पीएम मोदी ने आज कहा कि जिस तरह 1947 से 25 साल पहले देश के युवाओं पर स्वतंत्रता हासिल करने की ज़िम्मेदारी थी उसी तरह आज देश के युवाओं की ज़िम्मेदारी है कि 2047 तक विकसित भारत कैसे बनाया जाय. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का युवा वोटर ये तय करेगा कि देश की दिशा क्या रहेगी। प्रधानमंत्री भाजयुमो के ‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे. प्रधानमंत्री ने कहा कि युवावस्था ऐसी होती है जब वो बहुत से बदलावों के दौर से गुज़रता है और इन्हीं बदलावों के बीच नए वोटर को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी की एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है।

उन्होंने कहा कि आप सभी ऐसे समय में मतदाता बने हैं जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। अगले 25 साल आपके और देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। अगले 25 वर्षों में आपको अपना और भारत दोनों का भविष्य तय करना है। इन 25 वर्षों में आप कई बार अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करेंगे ऐसे में देश के स्तर पर होने वाले हर चुनाव में आपकी जिम्मेदारी सबसे बड़ी होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए जरूरी है कि वे भारत का भाग्य उज्ज्वल बनाने के लिए वोट दें। उन्होंने कहाकि आपका एक वोट और देश के विकास की दिशा, दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। आपका एक वोट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...