Rahul Gandhi को नहीं पसंद आए पीके के सुझाव, Congress ने बंद किया प्रशांत किशोर Chapter

पॉलिटिक्सRahul Gandhi को नहीं पसंद आए पीके के सुझाव, Congress ने बंद...

Date:

नई दिल्ली। आखिरकार 15 दिन की जद्दोजहद के बाद तय हो गया कि अपने को चुनावी रणनीतिकार मानने वाले पीके अब कांग्रेस में नहीं शामिल होंगे। हालांकि इसके कारण भले ही कुछ और माने जा रहे हों। लेकिन कांग्रेस में पीके को शामिल करने को लेकर राहुल गांधी शुरू से ही नकारात्मक मुद्रा में रहे। हालांकि कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनियां गांधी ने पीके को लेकर एक कमेटी का भी गठन किया। जिस पर कमेटी ने अपनी राय सोनियां गांधी को दी थी। इस कमेटी में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल थी।

Read also: प्रशांत किशोर कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल

आखिरकार पिछले 24 घंटे से पीके उर्फ प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर आज शाम को विराम लग गया। जब कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि की और सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस में पीके के शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं करेगी। इसके तुरंत बाद पीके भी सक्रिय हुए और उन्होंने खुद ही टवीट कर कांग्रेस में शामिल नहीं होने की पुष्टि की।

पीके ने कहा कि कांग्रेस को उनसे अधिक एक ऐसे नेतृत्‍व की तलाश है जो साझा प्रयास के जरिए कांग्रेस की आंतरिक समस्‍याओं को हल कर सके। इसके अलावा वह कांग्रेस को भी दोबारा जमीन से जुड़ने में मदद करें। प्रशांत किशोर ने ट्वीट में कहा कि उन्‍होंने कांग्रेस से मिले आफर को ठुकराया है। प्रशांत के अनुसार उनसे कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार करने की अपील की गई थी। बात अब चाहे कुछ भी निकल रही हो। लेकिन कांग्रेस के भीतर से जो बात छनकर आ रही है वह यह है कि पीके को लेकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कभी गंभीर नहीं दिखे। यहां तक कि उन्होंने पीके से बात तक नहीं की।

Read also: कांग्रेस की अनुशासनात्मक कमेटी ने सुनील जाखड़, केवी थॉमस के निलंबन की सिफारिश की

जबकि प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी पीके से बात कर चुकी थीं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की सहमति नहीं मिलने के कारण ही पीके की एंट्री को कांग्रेस में विराम दे दिया गया। पिछले 15 दिन से प्रशांत किशोर और कांग्रेसी नेताओं के बीच बैठकों का दौर चल रहा था। ये सब 2024 में आ रहे आम चुनाव में कांग्रेस के भीतर जान फूंकने के लिए किया जा रहा था। पीके ने इसके लिए एक प्रजेंटेशन पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिखाया था। जिसे अधिकांश कांग्रेसी नेताओं ने रिजेक्ट कर दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...