Maharashtra News : हनुमान चालीसा विवाद में जेल गईं सांसद को रात में नहीं जाने दिया बाथरूम, लिखा लोकसभा अध्यक्ष को पत्र

नेशनलMaharashtra News : हनुमान चालीसा विवाद में जेल गईं सांसद को रात...

Date:

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पाठ विवाद अब जेल के भीतर भी पहुंच गया है। जेल के भीतर यह विवाद हनुमान चलीसा मामले में जेल भेजीं गईं सांसद नवनीत राणा ने उठाया हैं। उन्होंने कहा कि वे अनुसूचित जाति हैं इसलिए उनके और उनके पति पर सरकार जुल्म कर रही है।

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal – हार्दिक ने कांग्रेस छोड़ने का दिया पुख़्ता इशारा

बता दें कि हनुमान चालीसा को लेकर महाराष्ट्र में सियासी घमासान चरम पर है। यह अभी थमता नजर नहीं आ रहा। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के सामने हनुमान चालीसा के पाठ करने की घोषणा करने वाली अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। वहीं अब  सांसद नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। जिसमेंं उन्होंने कहा है कि जेल में उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया है। उनको जेल में न तो पीने के लिए पानी दिया गया और ना ही भूख लगने पर खाना दिया गया। सांसद नवनीत ने आरोप लगाया कि उन्हें बाथरूम तक नहीं जाने दिया। 

 Read also: राज्यपाल की दोहरी भूमिका नहीं हो सकती : केटीआर

नवनीत ने स्पीकर को जो पत्र लिखा है उसमें आरोप लगाए हैं कि 23 अप्रैल को उन्हें रात पुलिस स्टेशन में पानी नहीं दिया। नवनीत राणा ने प्रदेश पुलिस पर जातिवादी भेदभाव का आरोप लगाया। जिसमें उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पुलिसकर्मियों से पानी मांगा तो जवानों ने कहा वो अनुसूचित जाति से हैं इसलिए उन्हें ग्लास नहीं दिया जाएगा।  सकते जिसमें थाने के अन्य लोग पानी पीते है। नवनीत ने कहा कि वह बाथरूम जाना चाहती थीं। लेकिन पुलिस वालों ने उन्हें बाथरूम नहीं जाने दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...