शेयर बाज़ार ने की दबाव से वापसी

फीचर्डशेयर बाज़ार ने की दबाव से वापसी

Date:

पिछले दो कारोबारी सत्रों में घरेलू शेयर बाज़ारों में जहाँ आखरी घंटे में ज़ोरदार बिकवाली रही थी वहीँ बुधवार को मामला पलट गया और दिन भर सपाट रहने के बाद आखरी घंटे में सेंसेक्स और निफ़्टी में अच्छी खासी खरीदारी आ गयी और दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. BSE सेंसेक्स में जहाँ 271 अंकों की बढ़त रही वहीँ NSE निफ़्टी भी 73 अंक चढ़ने में कामयाब रहा. बाज़ार में इस तेज़ी के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को 1.39 लाख करोड़ का मुनाफा हुआ. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बढ़त दर्ज हुई.

आज के कारोबार में आईटी, फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब आधा फीसदी गिरकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 71,657.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 21,623.80 के स्तर पर बंद हुआ। BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 10 जनवरी को बढ़कर 368.86 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया

सेंसेक्स 30 के 14 शेयर तेजी और 16 शेयर मंडी के साथ बंद हुए. रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे अधिक 2.83% की तेजी रही, इसके अलावा एचसीएल टेक , आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और विप्रो भी टॉप गेनर्स में रहे। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में एनटीपीसी का शेयर 1.97 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस भी लाल निशान में बंद हुए।

एशिया के बाजारों के बात करें तो मिलाजुला असर दिखा। टोक्यो और जकार्ता के बाजार हरे निशान में बंद हुए वहीँ हांगकांग, शंघाई, ताइपे, सियोल और बैकॉक के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। कच्चे तेल में गिरावट रही। ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related