टीवी पर मनोरंजन हुआ मंहगा

एंटरटेनमेंटटीवी पर मनोरंजन हुआ मंहगा

Date:

घर पर बैठकर आराम से रिमोट हाथ में लेकर टीवी देखने वालों और घडी घड़ी चैनल बदलने वालों के लिए मीडिया ब्रॉडकास्टर्स ने बड़ा झटका दिया है. ब्रॉडकास्टर्स ने मंथली चार्ज में अब 25 फ़ीसदी तक इज़ाफ़ा कर दिया है. इस इज़ाफ़े से आपकी जेब पर चपत लगने वाली है, मनोरंजन के लिए अब आपको ज़्यादा पैसे खर्च करने होंगे। ब्रॉडकास्टर्स ने इस इज़ाफ़े के लिए कंटेंट के खर्चों में इज़ाफ़ा को वजह बताया है हालाँकि कंटेंट होता है इसमें ही संदेह है.

कंस्यूमर्स को झटका देने वालों में अभी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया और वायाकॉम18 जिन्होंने अपने चार्जेज़ का एलान कर दिया है वहीँ डिज्नी स्टार ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. सबसे ज़्यादा इज़ाफ़ा नेटवर्क18 और वायाकॉम18 की इंडियाकास्ट ने किया है जिन्होंने अपने चैनल्स की कीमत में 20-25 फीसदी का इजाफा कर दिया है. वहीँ ZEE ने 9 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है. सोनी ने भी 10 से 11 फीसदी का इजाफा किया है जबकि डिज्नी स्टार ने अभी तक अपनी नयी कीमतों का खुलासा नहीं किया है.

ब्रॉडकास्टर्स के मुताबिक नई कीमत 1 फरवरी से लागू होगी. नवंबर 2022 में ट्राई द्वारा एनटीओ 3.0 के इंप्लीमेंटेशन के बाद ब्रॉडकास्टर्स ने दूसरी बार मंथली चार्जेज़ बढ़ाये हैं. एनटीओ 2.0 के इंप्लीमेंटेशन पर गतिरोध के कारण फरवरी 2023 से पहले टीवी चैनल की कीमतें लगभग तीन साल तक नहीं बढ़ी थीं. फरवरी 2023 में ब्रॉडकास्टर्स और केबल टीवी कंपनियों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद ब्रॉडकास्टर्स ने केबल टीवी ऑपरेटर्स के लिए टीवी सिग्नल बंद कर दिए. बता दें कि ब्रॉडकास्टर्स को अपने चैनलों के लिए लिस्ट और बुके दोनों कीमतों की घोषणा करनी होती है, लेकिन ज़्यादातर कंज्यूमर ऐसे बुके को पसंद करते हैं जो सस्ता हो.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related