सैटेलाइट आदित्य L1 प्वाइंट के हैलो ऑर्बिट में इंसर्ट, PM ने दी बधाई

नेशनलसैटेलाइट आदित्य L1 प्वाइंट के हैलो ऑर्बिट में इंसर्ट, PM ने दी...

Date:

भारत का आदित्य सैटेलाइट L1 प्वाइंट के हैलो ऑर्बिट में इंसर्ट कर दिया गया है. भारत के पहले सोलर ऑब्जरवेटरी की धरती से दूरी अब 15 लाख km है. पिछले साल 2 सितंबर को शुरू हुई आदित्य की यात्रा खत्म हो चुकी है. ISRO का ये मिशन अब भारत समेत पूरी दुनिया के सैटेलाइट्स को सौर तूफानों से बचाएगा.

आदित्य सिर्फ पांच महीने बाद 6 जनवरी 2024 की शाम ये सैटेलाइट L1 प्वाइंट पर पहुंच गया. इस प्वाइंट के चारों तरफ मौजूद Solar Halo Orbit में आदित्य अब तैनात हो चुका है. हैलो ऑर्बिट में डालने के लिए सैटेलाइट आदित्य के थ्रस्टर्स को थोड़ी देर के लिए ऑन किया गया. बता दें कि आदित्य में कुल मिलाकर 12 थ्रस्टर्स हैं. आदित्य L1 अब सूरज की स्टडी कर रहे NASA के चार अन्य सैटेलाइट्स के ग्रुप WIND, Advanced Composition Explorer (ACE), Deep Space Climate Observatory (DSCOVER) और नासा-ESA का ज्वाइंट मिशन सोहो में शामिल हो चुका है.

आदित्य को L1 प्वाइंट पर डालना चैंजिंग था क्योंकि इसमें गति और दिशा का सही संयोजन बहुत जरूरी था. इस तरह ट्रैक करने के प्रोसेस को ऑर्बिट डिटरमिनेशन कहते हैं. आदित्य-एल1 मिशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर निगार शाजी के मुताबिक ये मिशन सिर्फ सूरज की स्टडी करने में मदद नहीं करेगा बल्कि सौर तूफानों की जानकारी भी देगा जिससे भारत के पचासों सैटेलाइट को सुरक्षित किया जा सकेगा. इसके अलावा ऑन डिमांड अन्य देशों की भी मदद की जा सकती है. सैटेलाइट आदित्य के सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलिस्कोप ने सूरज की पहली बार फुल डिस्क तस्वीरें ली थी जिसमें सूरज 11 अलग-अलग रंगों में किखाई देता है. इस टेलिस्कोप ने सूरज के फोटोस्फेयर और क्रोमोस्फेयर की भी तस्वीरें ली हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कामयाबी के लिए ISRO को बधाई दी है। अपने एक्स सन्देश में उन्होंने इसे इसरो वैज्ञानिकों की असाधारण उपलब्धि बताया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है और ये जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियान हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण से सफल हुआ है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...