अगर आप अपने परिवार से प्यार करते हैं तो ज़रूर चाहेंगे कि उनका भविष्य भी आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे. ऐसे में चाहेंगें की परिवार में खुद के लिए पत्नी के लिए और बच्चों के लिए थोड़ा बहुत निवेश करें तो चलिए हम बताते हैं कि परिवार की सुरक्षा के लिए आप कहाँ निवेश कर सकते हैं। अगर आपका लॉन्ग टर्म निवेश का प्लान है जो यकीनन बच्चों की शिक्षा और शादी के लिए सही सोच है तो आपके पास मंथली एसआईपी सबसे बेस्ट ऑप्शन है. आप इसमें धीरे-धीरे छोटा अमाउंट जमा कर सकते हैं और आने वाले समय में बच्चों की पढ़ाई और बाकी अन्य बड़े खर्चों के लिए पैसा बचा सकते हैं और उनके भविष्य की चिंता से मुक्त हो सकते हैं.
फिक्स डिपॉजिट भी एक अच्छा ऑप्शन है, इसके ज़रिये आप बच्चों के लिए एक सुरक्षित निवेश कर सकते हैं जिसमें बाजार के उतार चढ़ाव का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है. उनके नाम से किसी अच्छी स्कीम में फिक्स डिपॉजिट करवा कर आप बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए चिंतामुक्त हो सकते हैं, उनकी बर्थडे के लिए ये एक बेहतरीन गिफ्ट रहेगा.
पत्नी की बात करें तो उनकी पहली पसंद सोना ही होती है जो समय पड़ने पर बहुत काम आता है इसलिए अगर आप पत्नी के लिए कुछ निवेश करना चाहते हैं तो गोल्ड सबसे बेहतरीन ऑप्शन है. इस ऑप्शन में आर्थिक सुरक्षा भी मिलती है और पत्नी के चेहरे पर मुस्कराहट भी। सोना जिस रफ़्तार से बढ़ रहा है और आगे सोने को लेकर जिस तरह की ख़बरें आ रही हैं उनके मुताबिक भारत में सोने केभाव 74 हज़ार तक जा सकते हैं , तो सोने में आज किया गया निवेश आपको काफी अच्छा रिटर्न दे सकता है. परिवार की आर्थिक सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा भी आती है तो हेल्थ इंश्योरेंस सबसे बेहतर विकल्प है. फैमिली में पैरेंट्स हों, पत्नी हो या बच्चे, आप किसी के नाम पर इंश्योरेंस ले सकते हैं. हेल्थ इंश्योरेंस आपको इमरजेंसी के वक्त परेशानी से बचता है.

