पठान, जवान के बाद अब ‘एनिमल’ की कमाई पर सवाल

एंटरटेनमेंटपठान, जवान के बाद अब 'एनिमल' की कमाई पर सवाल

Date:

आजकल लगातार कई फिल्मों ने सैकड़ों करोड़ का बिजनेस किया यहाँ तक कि कुछ फिल्में हज़ार करोड़ के पार पहुँच गयी. पहले कोई फिल्म सौ करोड़ पहुँचती थी मेगा हिट मानी जाती थी, फिर दो सौ और तीन सौ करोड़ का दौर चला जिसमें बॉलीवुड के खानों की फिल्में शामिल होती थीं, फिर इंट्री हुई बाहुबली की और कमाई का आंकड़ा पांच सौ करोड़ को पार कर गया फिर उसके सीक्वेल ने हज़ार करोड़ क्रॉस कर दिया। लेकिन अब इस कमाई के आंकड़ों पर सवाल उठने लगे हैं। ये सवाल भी फिल्म इंडस्ट्री से उठाये जा रहे हैं. इससे पहले पठान और जवान की कमाई पर सवाल उठा था और अब रणबीर कपूर की एनिमल पर सवालिया निशान उठा है।

बता दें कि एनिमल ज़बरदस्त कमाई करने वाली है, उसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन देखें तो 850 करोड़ रूपये हो चूका है, फिल्म को रिलीज़ हुए 26 दिन हो चुके हैं लेकिन एनिमल की कमाई अब भी जारी है. यहाँ चौंकाने वाली बात ये है कि फिल्म की कमाई पर एनिमल के निर्माता भूषण कुमार का जो बयान आया है उसने कमाई को लेकर सवाल खड़ा किया है। भूषण कुमार ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के जो आंकड़े दिखाए जाते हैं ज़रूरी नहीं कि वो सही हों, उन्होंने कहा कि आजकल कॉर्पोरेट बुकिंग का दौर शुरू हो गया है इसलिए असली कमाई क्या है, पक्के तौर पर कहा नहीं जा सकता।

वहीं फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय ने कहा कि बॉलीवुड में इन दिनों कमाई को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का ट्रेंड चल रहा है। लेकिन उन्होंने एनिमल की कमाई के आंकड़ों को सही बताया। उन्होंने भी कहा कि कॉर्पोरेट बुकिंग के चलन के दौर में ज्यादातर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर संदेह जताया जाता है। एनिमल के प्रोड्यूसर भूषण कुमार कॉर्पोरेट बुकिंग की बात को माना जिसकी वजह से कमाई को संदेह की नज़र से देख जा सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...