नागपुर में कांग्रेस ने फूंका लोकसभा का चुनावी बिगुल

पॉलिटिक्सनागपुर में कांग्रेस ने फूंका लोकसभा का चुनावी बिगुल

Date:

महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। ‘हैं तैयार हम’ रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भाजपा और संघ पर बड़ा हमला बोलै और कहा कि देश में जारी विचारधारा की लड़ाई राजनीतिक नहीं बल्कि विचारधारा की नींव की है। दो अलग विचारधारा, एक सत्तारूढ़ NDA की और दूसरी INDIA अलायन्स की। NDA में बड़े बड़े नेता पार्टी के कुछ नेताओं के सामने सवाल नहीं उठा सकते वही कांग्रेस में एक आम कार्यकर्ता को सवाल पूछने की पूरी आज़ादी है. अपनी असहमति को यहाँ दर्शाने का पूरा मौका मिलता है.

राहुल गाँधी ने कहा कि दोनों ही गठबंधन में कई सारी पार्टियां हैं लेकिन लड़ाई तो दो विचारधाराओं के बीच है। ‘हैं तैयार हम’ रैली में राहुल गांधी ने कहा कि आज़ादी से पहले हिंदुस्तान में महिलाओं के कोई अधिकार नहीं थे दलितों से भेदभाव होता था, छुआ छूत आम बात थी और यह विचारधारा RSS की है। कांग्रेस ने इसे बदला लेकिन ये फिर उसे वापस लाना चाहते हैं, हम जहाँ आज़ादी से पहले थे ये हमें वापस वहीँ पर ले जाना चाहते हैं. राहुल ने कहा कि युवाओं को बेकार किया जा रहा है, उन्हें मोबाइल में समय बिताने के लिए मज़बूर किया जा रहा है वहीँ कुछ उद्योगपतियों को देश का सारा धन दिया जा रहा है.

‘हैं तैयार हम’ रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी और RSS पिछले 10 साल से देश को तंग कर रहे हैं। अगर आरएसएस की सरकार को नहीं रोका गया तो देश से संविधान और लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक विचारधारा प्रगतिशील है जो बाबा साहेब अंबेडकर की है दूसरी तरफ आरएसएस है जो इस विचारधारा को नष्ट कर रही है

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के नागपुर शहर में यह रैली कांग्रेस के लिए इस मायने में महत्वपूर्ण है क्योंकि ये आरएसएस के मुख्यालय में हो रही है. कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भाजपा की अहंकारी सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लेकर बदलाव का संदेश दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में काम किया है जो संसदीय लोकतंत्र और समानता पर आधारित हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related