सेंचुरियन टेस्ट में भारत की पारी से हार

फीचर्डसेंचुरियन टेस्ट में भारत की पारी से हार

Date:

सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया को पारी की हार मिली। मेज़बान साउथ अफ्रीका ने तीन दिन में ये टेस्ट मैच जीत लिया। जिस पिच पर डीन एल्गर ने अकेले 185 रनों की पारी खेल दी उसी पिच पर दूसरी पारी में भारतीय इनिंग 35 वे ओवर में समाप्त हो गयी। दुनिया की सबसे मज़बूत कही जानी वाली बैटिंग लाइन अप दोनों पारियों में मिलकर साउथ अफ्रीका की एक पारी के बराबर रन नहीं बना सकी और पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पहली पारी में जहाँ के एल राहुल ने अकेले संघर्ष किया वहीँ दूसरी पारी में विराट कोहली अकेले संघर्ष करते नज़र आये. राहुल ने जहाँ शतक बनाया वहीँ कोहली का संघर्ष 76 रनों तक चला.

पहली पारी में तो फिर भी भारतीय बल्लेबाज़ों ने संघर्ष किया और राहुल के अलावा कोहली, श्रेयस, शार्दुल और यशस्वी ने दहाई में स्कोर बनाये थे लेकिन दूसरी पारी में हालत बड़ी दयनीय नज़र आयी, कोहली के अलावा सिर्फ शुभमान गिल (26) ही दहाई तक पहुँच सके, बाकी कोई भी बल्लेबाज़ दहाई का स्कोर पार न कर सका और पूरी टीम 34.1 ओवर में 131 रनों पर ढेर हो गयी.

दक्षिण अफ्रीका की ओर डीन एल्गर ने अपनी पारी को आज और विस्तार दिया और 185 के व्यक्तिगत स्कोर पर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने। शार्दुल जो काफी मंहगे रहे, एल्गर का विकेट उनके लिए एक सांत्वना पुरूस्कार था. दक्षिण अफ्रीका के आल =राउंडर मार्को जनसेन ने भी शानदार बल्लेबाज़ी की और 84 रन ठोंक डाले जिसमें 11 चौके और एक छक्का था। दक्षिण की पूरी टीम 408 रनों पर आउट हुई, उनके कप्तान बावुमा घायल होने के कारण बल्लेबाज़ी करने नहीं आये। काफी लम्बे समय के बाद टेस्ट मैच खेलने उतरे बुमराह अपनी पुरानी चमक पाते नज़र आये और चार विकेट हासिल किये, उन्हें दूसरी तरफ से किसी भी गेंदबाज़ द्वारा वो सपोर्ट नहीं मिला जो टीम के लिए ज़रूरी था.

टीम इंडिया जब दूसरी पारी खेलने उतरी तो उसका पहला लक्ष्य 163 रनों की लीड उतारना था लेकिन पारी की शुरुआत ही भयावह हुई. 13 का स्कोर पहुँचते पहुँचते कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी वापस लौट चुके थे. कोहली और गिल स्कोर को 52 रनों तक ले गए. यहाँ पर लय में दिख रहे शुभमण गिल 26 रन बनाकर चलते बने और इसके बाद एक तरफ कोहली खेलते रहे और दूसरे छोर से विकटों की पतझड़ जारी रही, इस दौरान कोहली ने अपना 31वां पचासा पूरा किया मगर उनका भी संघर्ष 76 रनों पर समाप्त हो गया. टीम इंडिया साउथ अफ्रीका सपना लेकर आयी थी कि वो इस बार यहाँ पर टेस्ट सीरीज ज़रूर जीतेगी, सेंचुरियन टेस्ट की शर्मनाक हार के बाद अब वो सपना सपना ही रह गया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...