एयर इंडिया के बेड़े में आज एयरबस ए 350-900 विमान शामिल हो गया. एयर इंडिया अपने बड़े में 20 ऐसे विमान शामिल करेगी। आज का दिन उसके लिए ख़ास है क्योंकि उन बीस विमानों में आज उसे पहला एयरबस ए 350-900 विमान मिल गया. कहा जा रहा है कि अगले साल मार्च तक पांच और एयरबस ए 350-900 विमान एयर इंडिया के बड़े में शामिल हो जायेंगे। ये भारत क पहला Airbus A350 एयरक्राफ्ट है, एयरक्राफ्ट को VT-JRA के रूप में रजिस्टर किया गया है। यह एयरक्राफ्ट फ़्रांस से रवाना होने के बाद आज दोपहर 1:46 बजे दिल्ली पहुंचा।
इस मौके पर एयर इंडिया की वरिष्ठ कमांडर कैप्टन मोनिका बत्रा वैद्य एक पर्यवेक्षक के रूप में विमान में शामिल थीं। बता दें कि कैप्टन मोनिका बत्रा वैद्य A350 पर प्रशिक्षित होने वाले पहले कुछ भारतीय पायलटों में से हैं. इस ख़ास मौके पर एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने कहा कि A350 केवल धातु और इंजन नहीं है, यह हमारी एयरलाइन के निरंतर परिवर्तन और नए मानक स्थापित करने की प्रतिबद्धता की दिशा में एयर इंडिया के सभी कर्मचारियों कोशिशों का उड़ता हुआ अवतार है।
कैंपबेल विल्सन ने कहा कि उड़ान के नए युग के प्रतीक के रूप में A350 हमारे नॉन-स्टॉप मार्गों पर एक विश्व स्तरीय और लंबी दूरी की यात्रा अनुभव का वादा करता है। विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया का A350 जनवरी 2024 में वाणिज्यिक सेवा में प्रवेश करेगा। शुरुआत में चालक दल के परिचय के लिए घरेलू स्तर पर परिचालन होगा इसके बाद महाद्वीपों के गंतव्यों के लिए लंबी दूरी की उड़ान भरेगा। A350 के साथ वाणिज्यिक संचालन की अशिड्यूल की घोषणा आने वाले हफ्तों में की जाएगी।

