संसद में उपद्रव मचाने वालों को भाजपा सांसद ने दिलाया था पास

नेशनलसंसद में उपद्रव मचाने वालों को भाजपा सांसद ने दिलाया था पास

Date:

संसद भवन में बुधवार को स्मोक बम फेंकने के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर जिले के युवक के साथ कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. लोकसभा में चलती सदन के अंदर स्मोक बम फेंकने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं. वहीँ अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी अमोल शिंदे पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था. बता दें कि संसद भवन में नारे लगाने और पीला धुआं छोड़ने वाले युवक का नाम अमोल शिंदे है.

दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर महाराष्ट्र पुलिस अमोल शिंदे के लातूर जिले के जरी गांव पहुंची है. गाँव पहुंचकर पुलिस ने अमोल शिंदे के माता-पिता से उसके बारे में जानकारी ली, पकडे गए युवक का पूरा नाम अमोल धनराज शिंदे है. जानकारी के मुताबिक अमोल के घर की स्थिति बहुत खराब है, उसके माता-पिता मज़दूरी करके अपनी जीविका चलाते हैं वहीँ अमोल अभी पढ़ाई कर रहा है. अमोल पिछले कुछ दिनों से क्या कर रहा था इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आयी है. पुलिस जांच में पता चला है कि अमोल को गांव में रहना पसंद नहीं था.अमोल के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा पिछले कई दिनों से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था. जानकारी के मुताबिक वह 15 दिन पहले अपने माता-पिता को यह कहकर निकला था कि वह दिल्ली जा रहा है.

वहीँ ये जानकारी सामने आयी है कि संसद में उपद्रव मचाने वाले युवकों की एंट्री भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा की सिफारिश पर हुई थी. उनकी सिफारिश पर युवकों का पास बन सका था. दोनों युवकों की गिरफ्तारी के बाद सांसद प्रताप सिम्हा ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने इन युवकों का पास कैसे और क्यों बनाया था. बीजेपी सांसद के मुताबिक उपद्रव मचाने वाले एक युवक मनोरंजन डी के पिता देवराज उनके जानकार हैं और उनके लोकसभा क्षेत्र के हैं. भाजपा सांसद ने कहा कि वह कई महीनों से लोकसभा देखने के लिए पास मांग रहा था. प्रताप सिम्हा के मुताबिक बुधवार सुबह वह उनके ऑफिस में पहुंचा. उसके साथ लखऊ का एक लड़का सागर शर्मा भी था. मनोरंजन ने उसे अपना साथी बताया, जिसके बाद उन्होंने दोनों के पास के लिए लिख दिया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...