पाकिस्तान में आतंकी हमला- यात्री बस पर फायरिंग में 8 की मौत, 26 घायल

इंटरनेशनलपाकिस्तान में आतंकी हमला- यात्री बस पर फायरिंग में 8 की मौत,...

Date:

पाकिस्तान में एक बस पर आतंकी हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 26 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों ने बस पर गोलीबारी शुरू की। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। डीसी ने कहा कि आतंकियों की इस कायरतापूर्ण कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के दो जवान शहीद हुए हैं। जबकि विशेष सुरक्षा इकाई का एक कर्मी घायल हो गया।

गिलगित बाल्टिस्तान के पास हमला

आतंकी हमला पाकिस्तान के गिलगित बाल्टिस्तान के पास हुआ है। हमला चिलास कोहिस्तान, गिलगित बाल्टिस्तान के पास रास्ते में 15 किलोमीटर दूर यात्री बस पर हमला हुआ है। बस पर गोलीबारी में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि, अज्ञात बंदूकधारियों ने बस पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। फिलहाल अभी घटना की जांच कर रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर डायमर आरिफ अहमद ने बताया कि बस पर हुए हमले में कुल 8 लोगों की जान गई है। जिसमें 2 सुरक्षाकर्मी हैं। घटना शनिवार शाम 6:30 बजे चिलास के हुदुर इलाके में हुई है

गोलीबारी में मारे गए 5 लोगों की पहचान

उन्होंने कहा कि घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसमें गिजर के गहकुच से रवाना हुई बस को आतंकियों ने निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि बस पर गोलीबारी हुई। जिसके कारण एक ट्रक के साथ की टक्कर हो गई। अधिकारी ने बताया कि पांच शवों की पहचान हुई है। जबकि तीन की पहचान अभी होनी बाकी है।

जांच में जुटी पुलिस

डायमर के पुलिस अधीक्षक सरदार शहरयार ने कहा कि वो घटनास्थल पर प्रतिक्रिया देने वाले पुलिस अधिकारी थे। जिन्होंने मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जिस ट्रक से बस की टक्कर हुई उसमें आग लग गई थी। उसके चालक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बाकी यात्रियों को सुरक्षित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सबूत इकट्ठा करने के लिए स्थान को सील कर दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...