UPI, FASTag transactions: नवंबर में UPI ट्रांजेक्शन घटी, FASTag से हुआ लेनदेन

बिज़नेसUPI, FASTag transactions: नवंबर में UPI ट्रांजेक्शन घटी, FASTag से हुआ लेनदेन

Date:

भारत में डिजिटल पेमेंट हर महीने बढ़ रहा है। नवंबर में यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में रिकॉर्ड 17.4 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया। हालांकि अक्टूबर में UPI लेनदेन 17.16 लाख करोड़ रुपए किया गया। इस लिहाज से नवंबर महीने के मुकाबले अक्टूबर में UPI लेनदेन 1.5 फीसदी ज्यादा हुए।

UPI लेनदेन संख्या में आई कमी

UPI लेनदेन की संख्या की बात करें तो अक्टूबर में नवंबर के मुकाबले 1.5 प्रतिशत अधिक लेनदेन हुआ। अक्टूबर में 17.16 अरब रुपए लेनदेन UPI से हुआ। जबकि, नवंबर में 17.4 लेनदेन हुआ। सितंबर महीने में UPI ट्रांजेक्शन्स की कुल संख्या 10.56 अरब रुपए थी, और 15.8 लाख करोड़ रुपए के टपेमेंट्स किए गए। NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में वॉल्यूम टर्म के लिहाज से 54 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई थी। जबकि पिछले साल के इसी महीने यानी सितंबर 2022 में 46 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।

IMPS ट्रांजेक्शन की संख्या घटी

नवंबर में IMPS ट्रांजैक्शन की संख्या अक्टूबर के मुकाबले 4 फीसदी घटकर 47.2 करोड़ रुपए रही। अक्टूबर में यह 49.3 करोड़ रुपए और सितंबर में 47.3 करोड़ रुपए थी। अगर IMPS ट्रांजेक्शन्स को देखे तो नवंबर में 5.35 लाख करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। जबकि अक्टूबर में 5.38 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ था। नवंबर 2022 की तुलना में इसमें मात्रा के लिहाज से 2 प्रतिशत और मूल्य के लिहाज से 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2023 में, IMPS के जरिये 5.07 लाख करोड़ रुपए के लेनदेन हुए थे।

FASTag ट्रांजेक्शन बढ़े, लेनदेन की रकम हुई कम

नवंबर में FASTag (फास्टैग) ट्रांजेक्शन अक्टूबर में 32 करोड़ रुपए के मुकाबले मामूली बढ़कर 32.1 करोड़ रुपए हो गया। मूल्य के लिहाज से नवंबर में FASTag से लेनदेन 5,303 करोड़ रुपए रहा जो अक्टूबर में 5,539 करोड़ रुपए से 4 प्रतिशत कम रहा है।
सितंबर 2023 में लेनदेन की संख्या 299 करोड़ रुपए थी। नवंबर 2022 के मुकाबले संख्या में 12 प्रतिशत और मूल्य में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना डिजिटलीकरण प्रमुख आधार रहा है और डिजिटल टोल भुगतान से अधिक इसका कोई उदाहरण नहीं हो सकता है। वित्तीय जानकारों के अनुसार ‘टेक्नोलॉजी एक्सेस के बाद टेक्नोलॉजी को अपनाना महत्वपूर्ण चरण है और NETC फास्टैग ने प्रक्रिया में आने वाली सभी रुकावटों को दूर किया है।

आधार के जरिये पेमेंट में इजाफा

नवंबर में आधार इनेब्ल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) 10 प्रतिशत से बढ़कर 11 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। जबकि अक्टूबर में यह 10 करोड़ रुपए थी। मूल्य के लिहाज से नवंबर में AePS 14 प्रतिशत बढ़कर 29,640 करोड़ रुपए हो गया। जबकि अक्टूबर में यह 25,973 करोड़ रुपए था। यह पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले संख्या के हिसाब से 15 प्रतिशत और मूल्य के लिहाज से 14 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related