IPO: इस हफ्ते पांच आईपीओ की लिस्टिंग होगी। जिसमें निवेशकों की बल्ले—बल्ले होगी। ग्रे मार्केट में 80 प्रतिशत तक भाव उछला है।
सबसे अधिक 80 प्रतिशत का रिटर्न टाटा टेक के शेयरों में मिलने की संभावना है। सबसे कम लाभ मिलने की उम्मीद फेडफिना से है। पांचों कंपनियां 7,377 करोड़ रुपए जुटाने आईपीओ के माध्यम से बाजार में उतरी थीं।
पांच कंपनियों के पिछले हफ्ते बंद प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम IPO के शेयर इस हफ्ते सूचीबद्ध होंगे। इन पांचों कंपनियों के आईपीओ में रुपए लगाने वाले सभी निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। सबसे अधिक 80 प्रतिशत रिटर्न टाटा टेक शेयरों को मिलने की उम्मीद है। पांचों कंपनियां 7,377 करोड़ रुपए जुटाने के एवज में इनको 2.59 लाख करोड़ रुपए के आवेदन मिले थे।
30 को सूचीबद्ध होगा टाटा का शेयर
टाटा टेक ने बाजार से 3,042 करोड़ रुपए जुटाए थे। टाटा टेक का शेयर 30 नवंबर को सूचीबद्ध होंगा। इसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 16.50 गुना था। फेडफिना ने 1,092 करोड़ जुटाए और गांधार ऑयल ने 500 करोड़ रुपए आईपीओ के माध्यम से जुटाए हैं। फेडफिना में खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.88 गुना और गांधार में करीब 30 गुना था। इन दोनों के शेयर 30 नवंबर को सूचीबद्ध होंगे।
फ्लेयर-इरेडा पर भरोसा
फ्लेयर राइटिंग ने 593 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 14 गुना भरा है। इसके शेयर एक दिसंबर को सूचीबद्ध होंगे। सरकारी कंपनी इरेडा ने 2,150 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसका शेयर 29 नवंबर को सूचीबद्ध होगा। खुदरा निवेशकों का हिस्सा सात गुना से अधिक भरा था।
40 आईपीओ, 38 में जोरदार कमाई
इस साल अब तक कुल 45 आईपीओ आए हैं। इनमें से 40 के शेयर सूचीबद्ध हो चुके हैं। जिसमें 38 में निवेशकों ने जमकर कमाई की। चालू वित्त वर्ष में एसएमई को मिलाकर अब तक 175 से अधिक कंपनियां बाजार में उतरी हैं। इनमें अधिकांश में निवेशकों को मुनाफा हुआ है।

