Pensioners Alert! 30 नवंबर तक अगर पूरा नहीं किया ये काम तो रुक जाएगी Pension

बिज़नेसPensioners Alert! 30 नवंबर तक अगर पूरा नहीं किया ये काम तो...

Date:

Pensioners Jeevan Praman Patra: अगर 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया तो ऐसे पेंशनर्स की पेंशन रुक सकती है। बिना लाइफ सर्टिफिकेट के पेंशन रिलीज नहीं की जाएगी।
सरकार से पेंशन पाने वालों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। अगर समय से पेंशन चाहिए तो इसके लिए 30 नवंबर से पहले एक काम पूरा करना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया तो पेंशन आनी बंद हो जाएगी। 60 साल से 80 साल की उम्र वाले हर पेंशनर को 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना पड़ता है। जिसे एक तरीके से पेशनर्स के जीवित होने के प्रमाण के तौर पर देखा जाता है कि पेंशन जारी किया जाना है। 80 साल के सुपर सीनियर पेंशनर को 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच में ये सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है।

क्या 30 नवंबर के बाद जमा किया जा सकता है जीवन प्रमाण?

अगर 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करते हैं, तो पेंशन रुक सकती है, क्योंकि इसके बिना पेंशन की धनराशि रिलीज नहीं की जाएगी। लेकिन एक और राहत भरा एक विकल्प है, वो ये कि अगर अगले साल 31 अक्टूबर के पहले तक सर्टिफिकेट जमा करा लेते हैं। तो पेंशन फिर से चालू हो जाएगी, इसी के साथ बकाया जो पेंशन नहीं मिली है। वो भी चालू हो जाएगी।

ऐसे जमा करना होता है जीवन प्रमाण पत्र?

देश में पेंशनर्स को पांच तरीकों से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा दी गई है। पहला पेंशनर्स जीवन प्रमाण पोर्टल (Jeewan Pramaan Portal) के माध्यम, फेस ऑथेंटिकेशन से, पोस्ट पेमेंट बैंक से, नामित अधिकारी साइन से और डोर स्टेप बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
बता दें कि देशभर के 100 शहरों में 500 जगहों पर एक से 30 नवंबर, 2023 तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 17 पेंशन वितरण बैंकों, पेंशनभोगी कल्याण संघ, मंत्रालयों/विभागों, यूआईडीएआई और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय काम कर रहे हैं। इनकी मदद से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं।

घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण?

फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए या डोरस्टेप बैंकिंग से घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं। इसके लिए ​नीचे दिए गए प्रोसेस को पूरा करना होगा। इसके लिए पहले 5MP या इसके ऊपर के कैमरा वाले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ‘AadhaarFaceRD’ ‘Jeevan Praman Face App’ डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद अपना आधार नंबर रखें, जो आपने पेंशन डिस्ट्रीब्यूटर अथॉरिटी को दे रखा है। ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन पर जाकर फेस स्कैन करें। इसमें अपनी पूरी जानकारी डालें। फोन के फ्रंट कैमरा से एक फोटो खीचें और समबिट कर दें। इसके बाद फोन में एक SMS के जरिए जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का लिंक आ जाएगा। जो अपने पास डाउनलोड करके रख सकते हैं।

डोरस्टेप बैंकिंग के जरिए ऐसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र?

इसके लिए पहले जीवन प्रमाण सेंटर या बैंक के पास डोरस्टेप बैंकिंग के लिए विजिट बुक करनी होगी। जब ऑपरेटर घर आएगा तो आधार और मोबाइल नंबर उसे दीजिए। बायोमीट्रिक डिवाइस के साथ आपकी आईडी वेरिफाई करेगा। ऑथेंटिकेशन हो जाने पर वो डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेट करेगा। ऑपरेटर से अपनी कॉपी लेकर रख लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related