Black Friday Sale 2023: ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म्‍स पर डिस्‍काउंट के साथ करें खरीददारी

बिज़नेसBlack Friday Sale 2023: ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म्‍स पर डिस्‍काउंट के साथ करें खरीददारी

Date:

Black Friday Sale 2023: क्रिसमस से करीब एक माह पहले चलने वाली ब्‍लैक फ्राइडे सेल से बड़े फायदे उठाए जा सकते हैं। जानिए देश में किन जगहों पर ब्लैक फाइडे सेल चल रही है। Black Friday Sale 2023 सोशल मीडिया पर चर्चे में है। लोगों के मोबाइल पर नोटिफिकेशंस आ रहे हैं। क्रिसमस से करीब एक महीने पहले चलने वाली ये सेल मुनाफे का सौदा है। ब्लैक फ्राइडे सेल 2023 अमेजन, मिंत्रा से लेकर और तमाम ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म्‍स पर जारी है। इस बीच कपड़े, गैजेट्स, इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम्‍स से लेकर और भी सामान पर भारी छूट मिल रही है।

इन जगहों पर ब्‍लैक फ्राइडे सेल की धूम

यूके स्थित प्रीमियम फैशन ब्रांड अर्बनिक (Urbanic) भी ब्लैक फ्राइडे सेल ऑफर दे रहे हैं। ये सेल 16 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर, 2023 तक चलेगी। ब्लैक फ्राइडे सेल 2023 में सभी कैटेगरी में सबसे ट्रेंडी स्टाइल पर 50 फीसदी की छूट मिल रही है।

अमेजन ​और मित्रा पर बेहतर आफर्स

अमेजन पर ब्‍लैक फ्राइडे सेल 2023 लाइव है। इस दौरान लोग कई तरह के सामान पर अलग-अलग ऑफर्स और छूट का लाभ उठा रहे हैं। अमेजन प्राइम मेम्बर्स को ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान स्पेशल ऑफर दिया है। मिंत्रा पर भी ब्‍लैक फ्राइडे सेल शुरू हो चुकी है। इस बीच कपड़े, वॉलेट से लेकर तमाम चीजों पर बेहतर आफर्स और छूट के साथ खरीदा जा सकता है। कई बेहतर नामी ब्रांड्स की चीजें काफी कम दामों पर मिल सकती हैं।

टाटा और सोनी की ब्लैक फ्राइडे सेल

टाटा क्लिक की ब्लैक फ्राइडे सेल भारत में शुरू है। इस सेल का फायदा 27 नवंबर तक ले सकते हैं। इसमें तमाम ब्रांडों के कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों पर छूट मिलती है। सोनी ब्लैक फ्राइडे सेल लाइव है। इसमें टॉप-टियर गेम्स और अत्याधुनिक हार्डवेयर पर छूट का वादा किया है।

USA से आया ब्‍लैक फ्राइडे कल्‍चर

ब्‍लैक फ्राइडे का कल्‍चर भारत सहित अन्य देशों में यूएसए से आया है। दरअसल ब्लैक फ्राइडे संयुक्त राज्य अमेरिका में थैंक्सगिविंग के अगले दिन मनाते है। इस दिन के साथ क्रिसमस की तैयारियां शुरू होती हैं। लोग खरीददारी में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। इस कारण दुकानों, ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म्‍स और ऐप्‍स पर ब्‍लैक फ्राइडे के नाम से सेल शुरू की गई है। इस सेल में तमाम सामान पर छूट के साथ काफी अच्‍छी डील मिलती है। इस साल Thanksginving Day 2023 गुरुवार 23 नवंबर को था। इसलिए ब्‍लैक फ्राइडे आज 24 नवंबर को मनाया जा रहा है। अब चूंकि बीते कुछ वर्षों से इस दिन को दूसरे देशों में सेलिब्रेट किया जाने लगा है। ऐसे में ब्रांड्स ब्‍लैक फ्राइडे सेल भारत सहित तमाम देशों में चला रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related