Gold Silver Price: धनतेरस से पहले गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें आज का ताजा रेट

बिज़नेसGold Silver Price: धनतेरस से पहले गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें आज...

Date:

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी का दाम गिर गया है। सोना चांदी के दाम में गिरावट से कीमती धातु के जेवर खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। आज सोमवार को सोने के वायदा भाव गिरकर 61 हजार रुपए के नीचे आ गया है। जबकि चांदी का वायदा भाव 72 हजार रुपए के करीब है।

इस हफ्ते सोने-चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है। दोनों कीमती धातुओं का वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुला है। सोने का वायदा भाव गिरकर 61 हजार रुपए के नीचे आ गया है। जबकि चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपए है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की वायदा कीमतों की शुरूआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में दोनों के दाम में गिरावट देखी गई है।

सोना की कीमतों में आई कमी

सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर 2023 का कॉन्ट्रैक्ट आज 173 रुपए गिरावट के साथ 60,847 रुपए के भाव पर खुला है। खबर लिखे जाने के यह कॉन्ट्रैक्ट 210 रुपए गिरावट के साथ 60,810 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसने 60,847 रुपए भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,755 रुपए के भाव पर निचला स्तर छूआ। मई माह 2023 में सोने का वायदा भाव 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक भी फीकी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 22 रुपए की गिरावट के साथ 72,230 रुपए के भाव पर खुला है। खबर लिखे जाने तक कॉन्ट्रैक्ट 158 रुपए की गिरावट के साथ 72,094 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी 72,230 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 72,010 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया है।

सुस्त पड़े सोने चांदी के वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में दोनों धातुओं की कीमत में सुस्ती देखी गई है। Comex पर सोना 1999.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। जो कि पिछला क्लोजिंग प्राइस 1999.30 डॉलर था। यह 7.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1991.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी वायदा भाव 23.33 डॉलर के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.28 डॉलर था। यह 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 23.24 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...