Stock Market Opening: दुनिया के शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

बिज़नेसStock Market Opening: दुनिया के शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लाल...

Date:

Stock Market Updates: आज भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर हैं। एशिया और अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। विश्व के अधिकांश शेयर बाजारों में नकारात्मक संकेत देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट (Global Market) में कमजोर के बीच आज भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बंबई स्टाक एक्सचेंज सेंसेक्स 463.1 अंक लुढ़कर 65,413.92 अंकों के स्तर पर कारोबार करता दिखा। जबकि निफ्टी 133.00 अंक की गिरावट के साथ 19538.35 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले 18 अक्टूबर को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) लाल निशान में बंद हुए थे। BSE सेंसेक्स 551 अंक कमजोर हुआ था जबकि निफ्टी में 144 अंक गिरावट आई थी।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में नकारात्मक संकेत

ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 1.33 फीसद गिर गया। जापान निक्केई 225 1.42 प्रतिशत गिरा है। साउथ कोरिया कोस्पी 1.62 प्रतिशत नीचे है। हांगकांग का हैंग सेंग 1.65 फीसद गिरा है। अमेरिकी शेयर बाजारों में, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.98 प्रतिशत फिसल है, एसएंडपी 500 1.34 प्रतिशत गिरा, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.62 प्रतिशत गिरा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...