Allahabad HC: निठारी कांड में बड़ा फैसला, मनिंदर और सुरेंद्र कोली की फांसी की सजा रद्द

उत्तर प्रदेशAllahabad HC: निठारी कांड में बड़ा फैसला, मनिंदर और सुरेंद्र कोली की...

Date:

Allahabad HC: देश को झकझोरने वाले नोएडा के निठारी कांड में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI कोर्ट द्वारा सुरेंद्र कोली व मनिंदर सिंह पंढेर को मिली फांसी की सजा के खिलाफ अपील मंजूर कर ली है। आरोप संदेह से परे साबित न हो पाने के कारण निर्दोष करार देते हुए दोनों बरी कर दिए गए है। न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र व न्यायमूर्ति एसएचए रिजवी की खंडपीठ ने लंबी चली बहस के बाद अपीलों पर फैसला सुरक्षित कर लिया था।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आज नोएडा के निठारी कांड में CBI कोर्ट गाजियाबाद द्वारा सुरेंद्र कोली व मनिंदर सिंह पंढेर को मिली फांसी की सजा के खिलाफ अपील मंजूर की है। दोनों ही आरोपियों पर आरोप संदेह से परे साबित नहीं हो पाने के कारण निर्दोष करार दे दिए गए और बरी कर दिया है।

कोली पर दर्जनों लड़कियों की नृशंस हत्या व दुष्कर्म करने के आरोप


कोली पर दर्जनों लड़कियों की नृशंस हत्या व दुष्कर्म करने के आरोप में एक दर्जन से अधिक मामलों में फांसी की सजा के खिलाफ अपील दाखिल की गई है। पंढेर को तीन मामलों में फांसी की सजा मिली है। नोएडा की पंढेर की कोठी में निठारी गांव की लड़कियों को लाकर हत्या की गई थी। मामला को लेकर काफी हंगामा हुआ था। देशभर में निठारी कांड की गूंज सुनाई दी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...