Bihar Train Accident: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 24 बोगियां बेपटरी, पांच यात्रियों की मौत

नेशनलBihar Train Accident: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 24 बोगियां बेपटरी, पांच यात्रियों...

Date:

North East Express Train Accident: नई दिल्ली से कामाख्या जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 24 बोगियां बेपटरी हो गईं। हादसा बक्सर जंक्शन से ट्रेन चलने के कुछ देर बाद रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास हुआ। ट्रेन हादसा रात 10 बजे के आसपास हुआ है।
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी से दिल्ली तक हड़कंप मच गया। भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 5 रेल यात्रियों के मरने की पुष्टि हो चुकी हैै।

नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ एक्सप्रेस बुधवार की रात बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बोगियां पूरी तरह से पलट गई हैं। एक बोगी बेपटरी होने और दूसरी से टकराने के बाद किनारे गिर गई। पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने अभी घायलों के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। ट्रेन की कितनी बोगियां बेपटरी हुई हैं। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि भी रेल अधिकारी नहीं कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने 60 से 70 लोगों के घायल होने की बात कही है। घटनास्थल पर राहत कार्य में लगे लोगों ने अब तक 5 लाशें निकाले जाने की बात कही है। हालांकि जिलाधिकारी ने चार मौतों की पुष्टि की है। राहत-बचाव कार्य में लगे लोगों ने 50-52 लोगों के चोटिल होने की जानकारी दी है।

रेलवे ने हताहतों की संख्या नहीं बताई

दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट रात करीब 21.35 बजे गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। आम लोग राहत-बचाव कार्य में लग गए। घटनास्थल शहरी क्षेत्र से दूर है। 50 से अधिक लोग बुरी तरह चोटिल हुए हैं। घायलों को निकाला जा रहा है, उसके बाद असल तस्वीर सामने आएगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम और अधिकारियो के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है। रेलवे ने आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या नहीं बताई है। लेकिन घटनास्थल पर राहत-बचाव में लगे कर्मियों ने बताया कि पांच लोग ऐसे निकाले गए, जिनकी सांसें नहीं चल रही थीं। बाकी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए तत्काल भेजा गया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, बक्सर में घटना स्थल पर राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, रेल अधिकारी और स्थानीय लोग टीम के रूप में काम कर रहे हैं। रेलवे वार रूम ने भी काम शुरू कर दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...