Meerut News Today : दलित पीड़ित पक्ष को दी जाने वाली सहायता राशि का समय पर भुगतान करें : जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेशMeerut News Today : दलित पीड़ित पक्ष को दी जाने वाली सहायता...

Date:

मेरठ। आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जनपदीय अनुसूचित जाति,जनजाति अत्याचार निवारण माॅनीटरिंग एवं सतर्कता समिति की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में अनुसूचित जाति,जनजाति उत्पीडन, अत्याचारित मामलो के संबंध में दर्ज किये गये मामले तथा उन पर की गयी कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित पीडित पक्ष को दी जाने वाली सहायता राशि का नियमानुसार समय पर भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित समस्त अधिकारियों को स्पष्टीकरण दिये जाने के निर्देश दिये।

Also Read : National Anti-Terrorism Day: आखिर क्यों मनाया जाता है 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील स्तर पर समिति का गठन कर समय से बैठक सुनिश्चित करते हुये संबंधित मामलों में प्रभावी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने की गयी कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट समय से उपलब्ध करायी जाये।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि हत्या, मृत्यु, सामूहिक हत्या, बलात्संग, सामूहिक बलात्संग स्थायी अक्षमता और डकैती के पीडितों के आश्रितों को अतिरिक्त सहायता राशि दिये जाने के संबंध में अनुसूचित जाति,जनजाति अत्याचार उत्पीडन योजनान्तर्गत शासनादेश के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी मौ0 मुश्ताक अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Also Read : Police On Alert Mode: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, ये रहेगी पुलिस व्यवस्था

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related