मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल में आईएएस अफसरों की पहली सूची जारी की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी इस सूची में एक दर्जन से अधिक आईएएस तबादले किए गए हैं। जिसमें मेरठ के जिलाधिकारी और नगरआयुक्त के तबादले भी शामिल हैं। मेरठ के जिलाधिकारी के बालाजी को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। जबकि नगरायुक्त मनीष बंसल को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है। मेरठ में के बालाजी के स्थान पर नए जिलाधिकारी दीपक मीना बनाए गए हैं।
Read also: अधिकारियों ने किया मतगणना स्थल कताई मिल का निरीक्षण
डीएम रायबरेली वैभव श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत किया गया है। उनके खिलाफ महिला विधायक पर गम्भीर शिकायत की थी। जिस पर कार्यवाही वहीं दीपक मीना को मेरठ का डीएम बनाया गया है। नेहा जैन को कानपुर देहात की नयी डीएम बनीं हैं। जितेंद्र प्रताप सिंह को देवरिया के नए डीएम बनाया है।
संजीव रंजन को डीएम सिद्धार्थनगर जबकि के बालाजी को प्रतीक्षारत रखा गया है। माला श्रीवास्तव को रायबरेली का नया डीएम बनाया गया है। बलकार सिंह एमडी जल निगम बने हैं। वहीं अनुराग यादव को सचिव कृषि बनाया गया है। मेरठ नगर आयुक्त मनीष बंसल को जिलाधिकारी संभल के पद पर भेजा गया है।

