G20 Summit: शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे विदेशी मेहमान, आज पहुंचेगे राष्ट्रपति जो बाइडन

इंटरनेशनलG20 Summit: शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे विदेशी मेहमान, आज...

Date:

G20 Summit: जी-20 समिट में भाग लेने के लिए दुनियाभर के नेताओं का भारत आन जारी है। G20 Summit कार्यक्रम गुरुवार को शुरू हो गया है। अधिकतर देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज आठ सितंबर को भारत पहुंचेंगे। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, यूके पीएम ऋषि सुनक, जापान पीएम किशिदा फूमियो, ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी अल्बानीज. रूस विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, चीन पीएम ली कियांग, ब्राजील राष्ट्रपति लुईज इनैसियो लुला दा सिल्वा शामिल हैं।

भारत 2023 के जी-20 देशों के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों भारत पहुंच रहे हैं। G20 Summit कल गुरुवार से शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को मॉरीशस पीएम प्रविंद जुगनौथ दिल्ली पहुंच गए। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव माथियास कॉर्मन और संयुक्त मैक्सिकन राज्य के अर्थव्यवस्था मंत्री रक़ेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज़ दिल्ली पहुंचे हैं। गौरतलब है कि अधिकांश देशों के प्रमुख आठ सितंबर यानी आज भारत आएंगे।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति भारत पहुंचे

G20 Summit के लिए अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज शुक्रवार सुबह भारत पहुंचे। दूसरी तरफ स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके चलते वह जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत नहीं आएंगे। संयुक्त मैक्सिकन राज्य के अर्थव्यवस्था मंत्री रक़ेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज़ दिल्ली पहुंचे हैं। संयुक्त मैक्सिकन राज्यों के अर्थव्यवस्था मंत्री रक़ेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज दिल्ली पहुंच गए। वो यहां 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत और मैक्सिको के बीच आपसी समझ और द्विपक्षीय व्यापार में बीते दिनों तेजी आई है। भौगोलिक रूप से दूर होने के बाद भी दोनों देशों में भूगोल, इतिहास, संस्कृति और सभ्यता के संबंध में कई समानताएं हैं।

ओईसीडी महासचिव माथियास कॉर्मन नई दिल्ली पहुंचे

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव, माथियास कॉर्मन नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में G20 Summit में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत पहुंचे हैं। ओईसीडी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो बेहतर जीवन के लिए नीतियां बनाने पर काम करता है। संगठन का लक्ष्य सभी के लिए समृद्धि, समानता, अवसर और कल्याण को बढ़ावा देंना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related