Share Market Today: गिफ्ट निफ्टी में मजबूती, जानिए विश्व के Share बाजार का हाल

बिज़नेसShare Market Today: गिफ्ट निफ्टी में मजबूती, जानिए विश्व के Share बाजार...

Date:

Share Market Today, 4 September: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिले हैं। इसके चलते घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत तेजी के साथ होने के संकेत हैं। हालांकि प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में खुल सकते हैं। आज सोमवार को सुबह 7 बजे GIFT Nifty हल्की मजबूती के साथ 19550 अंकों के स्तर को पार कर गया।

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो, आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स हरे निशान पर हैं। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली थी। हालांकि आज अमेरिका के शेयर बाजार में LABOUR DAY के मौके पर आज छुट्टी रहेगी।

विंडफॉल टैक्स 400 रुपए घटा

सरकार ने घरेलू क्रूड प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स 400 रुपए घटाकर 6700 रुपए प्रति टन कर दिया है। जबकि डीजल पर ड्यूटी 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई है। दूसरी ओर सप्लाई की दिक्कतों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दाम 89 डॉलर के करीब पहुंच गए हैं।

शुक्रवार को बाजार का हाल

ग्लोबल बाजार (global market) के मजबूत रुझानों और सकारात्मक घरेलू आर्थिक आंकड़ों के बीच शुक्रवार को ऊर्जा, धातु और तेल शेयरों में खरीदारी के कारण हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए थे। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) ने 556 अंकों की उछाल दर्ज की। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 181 अंको की बढ़त दर्ज की गई।

अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 फीसद आर्थिक वृद्धि रहने से निवेशकों के सेंटीमेंट को काफी बल मिला। यह पिछली चार तिमाहियों में सबसे अधिक वृद्धि दर है। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.75 फीसद की वृद्धि हुई है। BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 555.75 अंकों की बढ़त के साथ 65,387.16 अंकों पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,473.27 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,818.37 अंकों तक आया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...