Pakistan: नशे की दवाई खिलाकर हिंदू महिला से डॉक्टरों ने अस्पताल में किया गैंगरेप, हालत नाजुक

इंटरनेशनलPakistan: नशे की दवाई खिलाकर हिंदू महिला से डॉक्टरों ने अस्पताल में...

Date:

Pakistan: पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ हिंसा और हिंदू महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब पाकिस्तान के एक अस्पताल में हिंदू महिला को नशे की दवाई खिलाकर उसके साथ डॉक्टरों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि ये शर्मनाक वारदात सिंध प्रांत के टंडो मुहम्मद खान सिटी स्थित इंडस हॉस्पिटल के किडनी वार्ड में हुई है। पीड़िता ने कहा कि आरोपी डॉक्टरों ने नशे की दवा देने के बाद उसके साथ गैंग रेप किया।

किडनी का इलाज करवाने आई हिंदू महिला की गैंगरेप

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की महिला से हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिंध प्रांत के अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज कराने आई 23 साल की मरीज से गैंगरेप किया है। किडनी का इलाज करवाने आई हिंदू महिला की गैंगरेप के बाद तबीयत बिगड़ने पर हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी डॉक्टर और अन्य स्टाफ फरार हैं।

पीड़िता के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद अधिकारियों को कार्रवाई शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पहले आरोपी डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल से फरार हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि वह उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

परिजनों का प्रदर्शन

घटना के बाद से गुस्साए पीड़िता के परिजनों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अल्पसंख्यक हिंदुओं की बहू-बेटियां अस्पतालों में सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गैंगरेप पीड़िता के बयान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान डिफेंस नामक वेबसाइट ने रिपोर्ट के साथ फराज परवेज की एक्स पोस्ट साझा किया है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा के खिलाफ आवाज उठाने वाले फराज ने एक्स पोस्ट में पीड़िता के बयान का वीडियो क्लिप अपलोड किया है। जिसमें वह स्थानीय भाषा में जघन्य वारदात के बारे में जानकारी दे रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...