Stock Market Closing: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी 114 अंक टूटा

नेशनलStock Market Closing: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी 114 अंक...

Date:

Stock Market Closing: आज शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। सेंसेक्स आज 365.53 अंकों की गिरावट के साथ 65322.65 अंकों पर और निफ्टी 114.80 अंक टूटकर 19428.30 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक आज 342 अंक गिरकर 44199 अंकों पर बंद हुआ। इसके अलावा आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में गिरावट दिखाई दी है।

आज पावर ग्रिड कॉर्प, एचसीएल टेक, रिलायंस, टाइटन कंपनी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, टीसीएस, M&M और LTIMindtree निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं आज बैंक निफ्टी 342 अंकों की गिरावट के साथ 44,199 अंकों पर बंद हुआ है।
शुक्रवार 11 अगस्त को आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली रही। जिसके चलते आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर

पावर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप गेनर रहे। जबकि एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स टॉप लूजर रहे।

एशियाई बाजारों का हाल?

घरेलू बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा आरबीआई के तरलता उपायों की प्रतिक्रिया में बैंकिंग शेयरों में आज भी गिरावट जारी रही। महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताओं से घरेलू बाजार पर और असर पड़ा। यूएस सीपीआई उम्मीद से कम आने के बाद यूके जीडीपी के अनुमान से बेहतर होने के बावजूद, वैश्विक भावना प्रतिकूल बनी रही। एशियाई बाजारों में शंघाई, सियोल और हांगकांग गिरावट के साथ बंद हुए हैं। यूरोपीय बाज़ार नकारात्मक कारोबार कर रहे थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...