Hariyana Violence: गुरुग्राम में धार्मिक स्थल पर हमला, लगाई आग; एक की मौत कई घायल

नेशनलHariyana Violence: गुरुग्राम में धार्मिक स्थल पर हमला, लगाई आग; एक की...

Date:

Hariyana Violence: नुंह के बाद दंगे की आग गुरुग्राम में भी भड़क उठी है। गुरुग्राम में उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल पर हमला कर आग लगा दी है। गुरुग्राम में हिंसा में एक की मौत हो गई और कई घायल हैं। गुरुग्राम के सेक्टर 57 इलाके में देर रात बवाल हो गया। कुछ उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को आग के हवाले कर दिया। गुरुग्राम में हुई हिंसा में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची ने हालात काबू में किए हैं।

सेक्टर 57 स्थित धार्मिक स्थल पर हमला

गुरुग्राम के सेक्टर 57 में निर्माणाधीन भवन में कुछ लोगों ने आग लगा दी। बताया जाता है कि भवन के बेसमेंट में धार्मिक स्थल था। दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में बाइक जल गई। मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति पर कंट्रोल किया है। जानकारी के अनुसार देर रात उपद्रवियों ने सेक्टर 57 स्थित धार्मिक स्थल पर हमला कर दिया। उपद्रवियों के हमले में एक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। गुरुग्राम में जिन इलाकों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं उन इलाकों में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

गुरुग्राम में धारा-144 लागू

नूंह जिले में तनाव के मद्देनजर गुरुग्राम के डीएम एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने जिले में कानून के अनुपालन कराए जाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू की है। इसके बारे में सोमवार शाम जिलाधीश की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। उपायुक्त के आदेश आगामी आदेशों तक जब तक कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था नहीं लागू हो जाती धारा 144 लागू रहेगी।
जिलाधीश के जारी किए आदेशों में जिला में कहीं भी सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने व सार्वजनिक स्थान पर पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, किसी प्रकार के लाइसेंसी हथियार या फायर आर्म्स, गंडासा, तलवार, बरछा, लाठी, जेली, कुल्हाड़ी, चाकू और अन्य हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई है। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नूंह में हुआ था बवाल

विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल द्वारा सोमवार को निकाली ब्रजमंडल 84 कोस शोभा यात्रा के दौरान पथराव और फायरिंग में दो होमगार्ड की मौत हो गई थी। जबकि कई पुलिसकर्मी और तकरीबन 24 लोग घायल हुए थे। यात्रा में शामिल लोगों के साथ पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...