PM Modi US Visit: PM से सवाल,‘अल्पसंख्यकों को बचाने के लिए भारत में क्या किया PM Modi’

UncategorizedPM Modi US Visit: PM से सवाल,‘अल्पसंख्यकों को बचाने के लिए भारत...

Date:

PM Modi US Visit: अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोदी से कई सवाल किए गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया कि अल्पसंख्यकों को बचाने के लिए पीएम मोदी आपकी सरकार क्या कदम उठा रही है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि उनको आश्चर्य हो रहा है कि लोग कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र है। भारत बहुत बड़ा लोकतंत्र है। जैसा कि राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, लोकतंत्र हमारे डीएनए में है।

लोकतंत्र को हम रोज जीते हैं। हमारे पूर्वजों ने इसे शब्दों में ढाला है। संविधान के रूप में इसे लिखा है। हमारी सरकार संविधान के आधार पर लोकतंत्र के मूल्यों को लेकर चल रही है। हमने सिद्ध कर दिया है कि हमारी सरकार लोकतंत्र को लेकर जी रही है। जब हम लोकतंत्र को लेकर जीते हैं। भारत सबका प्रयास, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र लेकर चलता है। भारत में लोगों के जो अधिकार हैं, वे उन्हें मिल रहे हैं। भारत में किसी तरह का भेदभाव नहीं हैं। न धर्म के आधार पर और न जाति के आधार पर, अन्य किसी आधार का तो सवाल ही नहीं बनता है।

लोकतंत्र और वैश्विक मुद्दो को लेकर बातचीत

पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे एक सवाल पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, पीएम मोदी और हमारे बीच लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकच चर्चा हुई है। अमेरिका-चीन के रिश्ते और भारत-अमेरिका के रिश्ते में यही एक फर्क है कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधें हुए हैं। हमें विश्वास हैं कि हम अपने लोगों का सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा आतंकवाद को खत्म करने में एक साथ मिलकर काम करेंगे। कोविड से बड़ी संख्या में विश्व समुदाय प्रभावित हैं। पीएम मोदी ने कहा कि न्यू एनर्जी में साझेदारी बढ़ाने को हमने अहम निर्णय लिए हैं। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत-अमेरिका को साझेदार के तौर पर वैल्यू चेन बनाने का निर्णय लिया है।

पुराने समय के बायर-सेलर्स रिलेशन को पीछे छोड़ आज दोनों देश ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी, को-डेवलपमेंट और को.प्रोडक्शन की ओर बढ़े हैं। जनरल इलेक्ट्रिक्स की तरफ से लड़ाकू विमानों के इंजन बनाने का निर्णय लिया है। यह हमारे सहयोग को नया स्वरूप देगा। दोनों देशों के स्टार्टअप में सहयोग बढ़ेगा। हम दोनों हमारी कूटनीतिक तकनीकी सहयोग को सार्थक करने में सरकार, व्यापार और एकेडमिक इंस्टीट्यूट का साथ आने पर सहमत है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...