हिंदी सिनेमा में वास्तविक घटनाओं पर आधारित कहानियों वाली फिल्में दर्शकों को पसंद आ रही हैं। यही कारण है कि अब तक कई वास्तविक घटनाओं पर फिल्में बन चुकी हैं। इसी क्रम में डायरेक्टर शुवेंदु राज घोष भी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं. शुवेंदु ऐसी ही फिल्म ‘कुसुम का बियाह‘ लेकर आ रहे हैं, जो सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म का धांसू ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. इस फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ जो सस्पेंस तड़का लगाया गया है वो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
यह फिल्म कोरोना महामारी के दौरान हुई सच्ची घटना पर आधारित है
निर्देशक शुवेंदु राज घोष की फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ कोरोना महामारी के दौरान हुई सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 21 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘कुसुम का बियाह’ के ट्रेलर में ये दिखाया गया है कि कैसे कोरोना महामारी के जब सरकार द्वारा लॉकडाउन लगा दिया गया था तो उसमे बारात ले जा रहा एक परिवार रास्ते में ही फंस गया था . ऐसे में कैसे ‘कुसुम का बियाह’ होता है आपको बता दे की ये बारात बिहार से झारखंड जा रही थी , ये तो सिर्फ एक कहानी है ऐसे ही कोविड के दौरान केंद्र सरकार के रातों-रात लिए गए फैसले से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.
फिल्म आपसी मतभेदों को भी दर्शाती है
‘कुसुम का बियाह’ कहानी एक और अहम मुद्दे पर बात करती है. फिल्म में आपको यह भी देखने को मिलेगा कि कैसे बिहार और झारखंड राज्यों के बीच आपसी मतभेद और तनाव के कारण आम आदमी सरकारी व्यवस्था में फंस जाता है. साल 2000 से पहले बिहार और झारखंड दोनों एक ही राज्य थे, बंटवारे के साथ ही दोनों राज्यों के बीच कई गहरे मतभेद भी हो गये थे.
महामारी के कारण कुसुम की बारात के दो राज्यों की सीमा पर फंसने की घटना को कुछ अखबारों और स्थानीय टीवी चैनलों में ही जगह मिल पाई, लेकिन अब इस घटना पर आधारित फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ में गहरी बात को मनोरंजक तरीके से बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।
इस एक्ट्रेस ने निभाया है मुख्य किरदार
फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ में सिक्किम की सुजाना दर्जी और हरियाणा के करनाल के लवकेश गर्ग ने मुख्य किरदार निभाए हैं। उनके साथ राजा सरकार, सुहानी बिस्वास और प्रदीप चोपड़ा, पुण्य दर्शन गुप्ता, रोज़ी रॉय और प्रदीप चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और पटकथा विकास दुबे और संदीप दुबे ने लिखी है। वहीं, इसका म्यूजिक भानु सिंह ने दिया है।

