Manipur Violence: हिंसा पीड़ितों से मिलने के बाद ‘India’ के MP’s ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन

नेशनलManipur Violence: हिंसा पीड़ितों से मिलने के बाद 'India' के MP's ने...

Date:

Manipur Violence: इंडिया गठबंधन के सांसद दो दिवसीय मणिपुर हिंसा ग्रस्त प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं। जहां पर बीते दिन हिंसा पीड़ितों से मिले हैं। इंडिया गठबंधन के सांसदों के मणिपुर दौरे को भाजपा ने नाटक करार दिया है। विपक्षी सांसदों ने बीते दिन मणिपुर के राहत शिविरों का दौरा किया और लोगों से तकलीफों के बारे में जाना। इस बीच अब इंडिया गठबंधन के सभी सांसद राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने इंफाल के राजभवन पहुंचे हैं। सांसद, राज्यपाल के सामने लोगों की मांगे रखेंगे। हिंसा पीड़ितों से मिलने के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए ‘India’ गठबंधन के सांसद राजभवन पहुंचे हैं।

मणिपुर में जारी हिंसा के बाद राजनीति चरम पर है। इंडिया गठबंधन के सांसद बीते दो​ दिन से मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हाल जान रहे हैं। विपक्षी सांसदों ने बीते दिन मणिपुर में राहत शिविरों का दौरा किया और लोगों से उनकी परेशानियों के बारे में जाना।
इस बीच सांसद, राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने इंफाल में राजभवन पहुंचे हैं। सभी सांसदों ने राज्यपाल के सामने लोगों की समस्याओं से संबंधित मांगे रखेंगे।

केंद्र ने मणिपुर को नजरअंदाज किया

मणिपुर दौरे पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रतिनिधिमंडल सदस्य और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा, केंद्र सरकार ने मणिपुर को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा चूंकि राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। इसलिए स्थिति बिगड़ रही है। मणिपुर में जल्द से जल्द शांति बहाल होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि हमारी मांग है कि Governor शांति बहाल करने के लिए Attempt करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related