Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि पथ भक्तों के लिए खोला, 600 मीटर लंबा और 100 फीट चौड़ा है मार्ग

उत्तर प्रदेशAyodhya: श्रीराम जन्मभूमि पथ भक्तों के लिए खोला, 600 मीटर लंबा और...

Date:

Ayodhya Sri Ram Janmabhoomi Path: अयोध्या में मंदिर को पहुंचने वाला श्री रामजन्म भूमि पथ आज राम भक्तों के लिए खोला गया है। राम जन्म भूमि पथ खुलते ही पर्यटकों और राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस दौरान पुष्प वर्षा की और जय श्रीराम के नारे लगाए। रविवार को श्री रामजन्म भूमि पथ खोल दिया गया। पथ के खुलने पर रामभक्तों ने रामलला के जयकारे लगाए। पथ बिरला धर्मशाला से सुग्रीव किला होते रामलला के दरबार तक जाएगा। श्रीरामपथ 600 मीटर लंबा व करीब 100 फुट चौड़ा बताया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पथ राम दरबार तक जाएगा। उन्होंने बताया पथ के खुलने से श्रीरामभक्त 500 मीटर कम चलकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे। रामलला के दर्शन के लिए आगमन और निकासी इसी पथ से होगी।

भक्तों की सुविधा के लिए निःशुल्क लॉकर व्यवस्था

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भक्तों की सुविधा के लिए निःशुल्क लॉकर व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। जिसमें यात्री कीमती सामान इन लाकरों में रख सकेंगे। जि​ससे कि वह मंदिर कम से कम सामान लेकर जा सकें। इसके साथ यात्रियों के सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया है।

मंदिर ट्रस्ट महासचिव ने बताया कि इन सुविधाओं से भक्तों को आसानी होगी। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्र, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश, कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...