Share market open: ग्लोबल बाजार से मिले संकेत, आज ऐसी है शेयर बाजार की शुरुआत?

न्यूज़Share market open: ग्लोबल बाजार से मिले संकेत, आज ऐसी है शेयर...

Date:

Today Share market opening : घरेलू शेयर बाजार (Share Market) की चाल आज धीमी गति होने की आशंका है। आज सुबह 8 बजे करीब, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 11 अंक लुढ़क कर 19,727 अंकों के स्तर पर पहुंच गया है। ग्लोबल बाजार (Global Market) से मिले संकेतों के बीच आज मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) की चाल धीमी होने की आशंका है। वहीं, वैश्विक बाजार में आज अमेरिका बाजार कल हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। Dow Jones, NASDAQ Composit और S&P 500 इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई।

इस बीच, एशिया-प्रशांत बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिला। Nikkei 225, Kospi, Topix सूचकांक 0.2 प्रतिशत तक गिरे हैं। ऑस्ट्रेलिया का S&P 200 इंडेक्स आज मंगलवार के शुरुआती सौदों में 0.2 प्रतिशत बढ़त के साथ ट्रेंड में रहा।
कमोडिटी बाजार में, ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 3 महीने के उच्च स्तर तक उछलकर क्रमश: 82 डॉलर प्रति बैरल और 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचे हैं।

घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो, आज कंपनियों के अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों (Q1FY24) पर फोकस में रहेंगे। 25 जुलाई को Tata Motors, like Bajaj Auto, Larsen & Toubro, Asian Paints सहित कई अन्य कंपनियां अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

कल ऐसी थी बाजार की चाल?

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव देखा गया। शुरुआती कारोबार में फ्रंटलाइन सूचकांकों सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गिरावट रही। BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 299.48 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,384.78 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 72.65 अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी दिन के अंत में 19,672.35 अंकों पर बंद हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related