EX-Dividend Share: EX-Dividend में बदलेंगे 15 कंपनियों के ये शेयर, बंपर कमाई का मौका

न्यूज़EX-Dividend Share: EX-Dividend में बदलेंगे 15 कंपनियों के ये शेयर, बंपर कमाई...

Date:

EX-Dividend Share: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए जरूरी जानकारी है। आज 15 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड कर रहें हैं। अगर इन कंपनियों के शेयर खरीदे हैं तो जानिए कौन सी कंपनी कितना लाभ देगी। यहां उन कंपनियों की लिस्ट है जो एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। अगर शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो ये बहुत जरूरी जानकारी है। आज गुरुवार को कई कंपनियां निवेशकों के रडार पर होंगी। इसकी बड़ी वजह है कि जॉन कॉकरिल इंडिया लिमिटेड, एकनिट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड, डंकन इंजीनियरिंग लिमिटेड, ग्रेफाइट इंडिया लिमिटेड, जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड, कैनको टी एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आदि कई कंपनी एक्स-डिविडेंड पर कारोबार करेंगी।

शेयर बाजार में आज 15 कंपनी एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करेगी। एक्स-डिविडेंड डेट वह तारीख है, जब कोई शेयर अपने अगले लाभ भुगतान के मूल्य के बिना कारोबार शुरू करता है। एक्स-डिविडेंड उस दिन को दिखाती है जब निवेशक अगला लाभ भुगतान अर्जित करने के लिए किसी कंपनी के शेयरों की खरीद फरोख्त करता है। कंपनी उन निवेशकों को लाभ देती है जो जिनका नाम रिकॉर्ड तिथि के अंत में कंपनी की सूची में शामिल हो।

आज जो कंपनी एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड कर रही है। उनमें एकनिट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर धारकों को 1.50 रुपए का फाइनल डिविडेंड देगी। कंपनी 20 जुलाई, 2023 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। जॉन कॉकरिल इंडिया लिमिटेड कंपनी ने अपने निवेशकों को 5 रुपए का अंतरिम लाभ घोषित किया है। इसके लिए कंपनी 20 जुलाई, 2023 को एक्स-डिविडेंड पर कारोबार कर रहा है।

डंकन इंजीनियरिंग लिमिटेड ने अपने शेयर घारकों को 1 रुपए का अंतरिम लाभांश देने का ऐलान किया है। फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड कंपनी ने 1 रुपए अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है। ग्रेफाइट इंडिया लिमिटेड कंपनी ने 8.50 रुपए डिविडेंड का ऐलान किया है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने 10 रुपए का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है। कैंको टी एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 1 रुपये के लाभांश का ऐलान किया है। कंपनी इसके लिए 20 जुलाई, 2023 को पूर्व-लाभांश पर कारोबार करेगी।

एमआरएफ लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को 169 का अंतिम लाभांश देने का ऐलान किया है। नेचुरल कैप्सूल्स लिमिटेड कंपनी ने 1 रुपए अंतिम लाभांश देने की घोषणा की है। ओरिएंटल कार्बन एंड केमिकल्स लिमिटेड कंपनी ने निवेशकों के लिए 7 रुपए अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है। रॉसेल इंडिया लिमिटेड के शेयर 20 जुलाई 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने निवेशकों को 0.40 रुपए का लाभांश देने का ऐलान किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related