ITR जमा करने के इतने दिन बाद मिलता है Refund? जानें रिफंड लेने का पूरा तरीका

नेशनलITR जमा करने के इतने दिन बाद मिलता है Refund? जानें रिफंड...

Date:

Income Tax Refund: आईटीआर रिफंड काफी हद तक Income Tax भरने के तरीके पर निर्भर होता है। अगर सही तरीके से आईटीआर फाइल हैं तो अधिकतम छह माह में रिफंड मिलता है। इनकम टैक्स विभाग की तरफ से रिफंड जारी होने पर मेल भेजा जाता है। ये जानकारी दी जाती है। ITR जमा करने की आखिरी तारीख इस बार 31 जुलाई, 2023 बताई जा रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग इनकम टैक्स रिटर्न जमा कर रहे हैं। इनकम टैक्स जमा करते समय लोगों के मन में सवाल उठता है कि उन्हें इनकम टैक्स रिफंड कब तक मिलेगा। समय पर आईटीआर टैक्स रिफंड पाने के लिए पूरा प्रोसेस समझना चाहिए।

ऐसे काम करता है ITR Refund सिस्टम?

आईटीआर रिफंड का समय जानने पहले यह जानना जरूरी है कि पूरा सिस्टम काम कैसे करता है। यदि किसी को उस समय इनकम टैक्स रिफंड दिया जाता है, जब वो बन रही देनदारी से अधिक इनकम टैक्स जमा कर देता है या फिर टीडीएस कटता है। आईटीआर जमा करने के साथ वह रिफंड क्लेम कर सकता है। इसके बाद रिफंड को टैक्सपेयर के खाते में जमा कराया जाता है।

इन फैक्टर्स से रिफंड होता है प्रभावित

अगर आईटीआर सही तरीके से जमा करते हैं और आयकर विभाग के सभी नियमों, शर्तों का पालन करते हैं तो रिफंड समय पर आता है। ऑनलाइन आईटीआर भरने वाले लोगों को रिफंड जल्दी मिलता है। आईटीआर वेरिफिकेशन ऑनलाइन आधार ओटीपी के माध्यम से ई-साइन करने पर इनकम टैक्स रिटर्न बैंक खाते में आ जाता है। डेडलाइन से पहले आईटीआर जमा करने वाले लोगों को भी रिफंड जल्दी मिलता है।

Income Tax Refund मिलने में लगने वाला समय?

अगर अपना आईटीआर सही तरीके से भरा गया है, तो आमतौर पर छह माह के भीतर आईटीआर रिफंड मिलता है। हालांकि, हाल के सालों में आईटीआर रिफंड का प्रोसेस काफी तेज हो गया है। अब आईटीआर फाइल करने के कुछ हफ्तों के भीतर ही रिफंड मिल जाता है।
बता दें, इनकम टैक्स विभाग की तरफ से रिफंड जारी होने पर मेल भेजा जाता है। इसके स्टेटस को इनकम टैक्स की वेबसाइट पर मॉनीटर कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related