Aids: HIV एडस में आई 50 प्रतिशत की कमी, 2030 तक बीमारी और कम होने के संकेत

नेशनलAids: HIV एडस में आई 50 प्रतिशत की कमी, 2030 तक बीमारी...

Date:

HIV Aids: एड्स से संबंधित हालिया रिपोर्ट में यूएन एजेंसियों ने माना है कि 2030 तक एड्स का खतरा काफी कम हो जाएगा। सही प्रयास किए गए तो एडस को ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे’ की श्रेणी से हटाया भी जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की रिपोर्ट में कहा है कि सभी राजनेता विज्ञान का पालन करें। पर्याप्त धन निवेश करें और मौजूदा असमानताओं को कम करने की कोशिश करें तो यह संभव है। विश्व के कई देशों में पिछले कुछ सालों में एड्स के मामलों में कमी आई हैं। इस आधार पर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर थोड़े और प्रयास किए जाए तो निश्चित तौर पर एड्स की रोकथाम में मदद मिल सकती है।

एचआईवी संक्रमण में कमी

यूएनएड्स की रिपोर्ट में कहा है कि पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका में 2010 के बाद नए एचआईवी संक्रमणों में 57 प्रतिशत की कमी आई है। सरकारों ने एड्स रोकथाम से संबंधित कार्यक्रमों में काफी मेहनत की है। वैश्विक स्तर पर एचआईवी पीड़ित लगभग 82% गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को साल 2022 में एंटीरेट्रोवायरल उपचार दिया गया। यह आंकड़ा साल 2010 में केवल 46 प्रतिशत ही था। इसका नतीजा यह हुआ कि 2010 से 2022 तक बच्चों में नए एचआईवी संक्रमण में भारी गिरावट आई।

कहा गया है कि एड्स को खत्म करना जरूरी है। जो देश और नेता पहले से इस दिशा में काम कर रहे हैं, उन्हें इसके परिणाम भी प्राप्त हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक इस्वातिनी, बोत्सवाना, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, रवांडा और जिम्बाब्वे जैसे देशों ने अपना “95-95-95” का लक्ष्य पूरी तरह से हासिल कर लिया। इसका मतलब है कि एचआईवी से पीड़ित 95% लोग एचआईवी स्थिति जानते हैं, 95% जानते हैं कि वे एचआईवी के साथ जीते हैं, वे जीवनरक्षक एंटीरेट्रोवाइरल उपचार ले रहे हैं। उपचाराधीन 95% लोगों में संक्रमण की स्थिति में सुधार हुआ है।

एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी के बारे में जानना जरूरी

जानना जरूरी है कि एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी एचआईवी संक्रमित लोगों के उपचार में विशेष लाभकारी होगा। इसमें एंटी-एचआईवी दवाओं के उपयोग से एचआईवी से संक्रमित लोगों का इलाज किया जाता है। जो HIV को बढ़ने से रोकने में कारगर पाई गई है। एचआईवी उपचार का लक्ष्य संक्रमित व्यक्ति के वायरल लोड को कम करना है। इसका उपयोग बढ़ाकर कई देशों ने संक्रमण के इलाज में लाभ प्राप्त किया है। यूएनएड्स की कार्यकारी निदेशक विनी बयानीमा का कहना है कि एड्स का अंत करना सभी सरकारों के लिए एक अवसर है। उन्हें आने वाली पीढ़ियां दुनिया की घातक महामारी को रोकने वालों के रूप में याद करेंगी। 2030 तक बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...