Relationship:- पीरियड्स के दौरान महिलाओं के मन मे सेक्स को लेकर कई प्रकार के सवाल आते हैं कि उन्हें पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहिए या नहीं। क्योंकि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई समस्याओं से जूझना पड़ता है उनके पेट मे काफी दर्द होता है और वह चिड़चिड़ापन महसूस करती है। लेकिन इस दौरान सेक्स को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कोई पार्टनर पीरियड्स के दौरान सेक्स करता है तो यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इससे इन्फेक्शन की सम्भावना बढ़ जाती है और
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर कोई महिला पीरियड्स के दौरान सेक्स करती है तो उसमें खतरा सिर्फ महिला को ही नहीं अपितु पुरुष को भी होता है। इस दौरान सेक्स से एड्स, हॉप्स और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों के होने की सम्भावना बढ़ जाती है। वैसे तो इस दौरान सेक्स से कोई समस्या नहीं होती है लेकिन हां इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
अगर हम सामान्य तौर पर महिलाओं की योनि के ph की बात करें तो यह 3.8 से 4.5 तक होता है। लेकिन जब महिलाओं में पीरियड्स आरम्भ होते हैं तो यह बढ़ जाता है। वही अगर महिलाएं पीरियड्स के दौरान सेक्स करती है तो उनमे ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है और महिलाओं को इस दौरान काफी दर्द सहना पड़ता है।
अगर पीरियड्स के दौरान करते हैं सेक्स तो होते हैं कुछ फायदे भी:-
अगर कोई पीरियड्स के दौरान सेक्स करता है तो महिलाओं में माइग्रेशन कम हो जाता है।
इसके अलावा अगर कोई गर्भधारण नहीं करना चाहता है तो पीरियड्स के दौरान सेक्स से इसका खतरा कम होता है।
इससे महिलाओं का वजन कंट्रोल होता है और महिलाओं की एक्सरसाइज हो जाती है जिससे उनमे पीरियड्स के दौरान ब्लड का फ्लो कम होने लगता है।

