Share market stock market Today close: आज शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन में एक बार शेयर बाजार पहली बार 66,000 के पार पहुंचने में सफल रहा। दिन में सेंसेक्स में 670 अंकों की बढ़त दिखाई दी। इस दौरान निफ्टी 19,500 के लेवल को पार कर गया। जो कि नए ऑल टाइम हाई बताया जा रहा है। आज हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त्के बाद फिसलकर बंद हुआ। आज गुरुवार को सेंसेक्स 164.99 अंकों बढ़त के साथ 65,558.89 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 29.45 अंक के साथ 19,413.75 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। बाजार पहली बार 66,000 अंकों के पार पहुंचने में सफल रहा। दिन में इसमें 670 अंकों की बढ़त दिखी। इस दौरान निफ्टी 19500 के लेवल को पार कर गया। अमेरिका में महंगाई के राहत भरे आंकड़ों का असर बाजार पर दिखाई दिया। जिससे बाजार में बढ़त बरकरार रही।
एचडीएफसी लिमिटेड शेयर में कारोबार
गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में एचडीएफसी लिमिटेड के शेयर इतिहास बन गए। एचडीएफसी बैंक से मर्जर के बाद अब बाजार में एचडीएफसी बैंक नाम से शेयर ट्रेडिंग होगी। निफ्टी में एचडीएफसी बैंक शेयरों की हिस्सेदारी सबसे अधिक (14 प्रतिशत) से ज्यादा है। गुरुवार को एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 1.4 प्रतिशत तक उछले। जबकि जोमैटो और PP फिनटेक Share 52 हफ्तों के highest level पर पहुंच गए।
आईटी क्षेत्र के शेयरों में मजबूत
वहीं दूसरी ओर आज पहली तिमाही में अपेक्षा के अनुरुप परिणाम नहीं रहने के बाद भी आईटी क्षेत्र की कंपनी टीसीएस के शेयर में 3 फीसद से अधिक बढ़त दिखाई दी। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 2.3 फीसद से अधिक की बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहे। इसके घटकों इंफोसिस, टीसीएस और कोफोर्ज के शेयर तीन-तीन फीसद बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

