क्या आप भी घर से आरही सीलन की बदबू से है परेशान,तो तरीको से करे दूर

लाइफस्टाइलक्या आप भी घर से आरही सीलन की बदबू से है परेशान,तो...

Date:

बारिश के मौसम में दीवारों में सीलन एक बहुत ही आम समस्या है। घर में नमी के कारण अजीब सी गंध भी भर जाती है। ज्यादातर सीलन उन घरों में होती है, जो या तो बहुत पुराने होते हैं या ठीक से नहीं बने होते हैं। थोड़ी सी बारिश भी ऐसे घरों में सीलन भर देती है। ऐसे में इंसान खुद को एडजस्ट करके तो रह सकता है, लेकिन अगर कोई खास मेहमान आ जाए तो बहुत मुश्किल हो जाती है।

अगर आप भी ऐसी परेशानी का सामना कर रहे हैं या भविष्य में ऐसी स्थिति से खुद को बचाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप बेहद सस्ते में घर की सीलन से छुटकारा पा सकते हैं।

पंखा चालू रखे

बासी गंध से छुटकारा पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके घर के अंदर का हिस्सा अच्छी तरह से सूखा होना चाहिए। इसके लिए घर में ज्यादातर समय पंखा चालू रखें। साथ ही घर की खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें। ऐसा करने से घर से अजीब सी बदबू नहीं आती और वातावरण में काफी हद तक ताजगी महसूस होती है।

घर में सिरके का छिड़काव करें

कई लोग कमरे से बदबू दूर करने के लिए डियो का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि खुशबू बुरी गंध के साथ मिलकर एक नई तरह की गंध पैदा करती है।

ऐसे में घर से बदबू दूर करने के लिए सिरके जैसे गंध अवशोषक का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाएं और इसे घर के हर कोने में छिड़कें।

तुलसी-नींबू से दूर करें सीलन की बदबू

आपको नही पता है तो बता दे कि नींबू और तुलसी की खुशबू से आप घर में सीलन की वजह से आरही दुर्गन्ध को दूर कर सकते है।

ऐसे में इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में ¾ कप पानी उबाल लें. फिर इसमें चार बड़े चम्मच सूखी तुलसी डालें और इसे कुछ मिनट तक उबलने दें। अब इसे चाय की छलनी से छान लें और इसमें 2-3 चम्मच नींबू का रस मिलाकर एक स्प्रे बोतल में डाल लें। फिर थोड़ी-थोड़ी देर में इसे पूरे घर में छिड़कते रहें।

बेकिंग सोडा का करे इस्तेमाल

बेकिंग सोडा से भी घर में आने वाली बदबू को दूर कर सकते है ।

इसके लिए एक स्प्रे बोतल में 2 कप पानी भरें और इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इसे हिलाकर अच्छे से मिला लें और घर में इसका छिड़काव करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...