आजकल बाजार में कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ तो वो हैं जो वाकई जरूरी हैं और कुछ वो जो हमारी जरूरत बना दी गई हैं. ऐसा ही एक प्रोडक्ट है हेयर सीरम, जिसके बारे में लोगों के बीच कई गलतफहमियां हैं। कुछ का मानना है कि हेयर सीरम बालों के लिए बहुत जरूरी है, जबकि कुछ इस बात से असहमत हैं। इस लेख में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि हेयर सीरम क्या है और इसके फायदे और नुकसान क्या हैं।
हेयर सीरम क्या है?
हेयर सीरम एक सिलिकॉन-आधारित तरल उत्पाद है जो बालों की सतह को कोट करता है। यह बालों के क्यूटिकल्स में प्रवेश नहीं करता है या बालों की बनावट में बदलाव नहीं करता है। बल्कि, यह बालों के लचीलेपन और कलर को उजागर करने में मदद करता है। इसके अलावा हेयर सीरम बालों का झड़ना कम करता है, चमक लाता है और हानिकारक तत्वों से बचाता है। लेकिन इन सबके बावजूद मन में ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या सीरम का इस्तेमाल करना वाकई जरूरी है?
क्या हेयर सीरम का इस्तेमाल जरूरी है?
हेयर सीरम में सिलिकॉन होता है, जो बालों को मजबूत और हल्का बनाने में मदद करता है। यह बालों का झड़ना कम करने में भी मदद करता है। सिलिकॉन-आधारित सीरम का पीएच स्तर कम होता है, जो बालों को टूटने से बचाने में मदद करता है। डाइमेथिकोन और पॉलीसिलोक्सेन अधिकांश बालों की देखभाल करने वाले उत्पादों, जैसे सीरम, में पाए जाते हैं। ये बालों की जड़ों की रक्षा करने और गर्मी से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए क्यूटिकल फाइलर्स को एक साथ बांधने में मदद करते हैं।
हेयर सीरम के क्या फायदे हैं?
हेयर सीरम बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाता है। साथ ही इसे उलझने से बचाने में भी मदद करता है।
सीरम बालों को चमकदार बनाने के साथ-साथ हेल्दी लुक भी देता है। इससे धूल और नमी से भी राहत मिलती है।
हेयर सीरम बालों को धूप, प्रदूषक तत्वों और अन्य खतरनाक रसायनों और हीट स्टाइलिंग टूल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
यह सूखे और रंगीन बालों को भी हाइड्रेट करता है।
हेयर सीरम के क्या नुकसान हैं?
जहां हेयर सीरम के बहुत सारे फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। अगर आप लंबे समय तक हेयर सीरम का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें मौजूद सिलिकॉन बालों पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है। अत्यधिक सीरम का उपयोग करने से भी बाल गंभीर रूप से झड़ने और टूटने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जलन, सूजन, बालों का झड़ना, लालिमा या खुजली की समस्या भी हो सकती है। अगर आप इनमें से किसी भी दुष्प्रभाव से बचना चाहते हैं तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

