Retail Inflation: अर्थशास्त्रियों की माने तो असामान्य बारिश और देश के कुछ इलाकों में टमाटर की फसल खराब होने से टमाटर-सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं। सब्जियों की कीमतें जुलाई में 34 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं। इस महीने के पहले हफ्ते में मासिक आधार पर टमाटर 160 प्रतिशत महंगा हुआ है। सब्जियों और टमाटर के दाम में पिछले कुछ सप्ताह में आई तेज ने महंगाई पर दबाव बढ़ाया है। पिछले कुछ माह में मिली राहत के बाद खुदरा महंगाई अब जुलाई में फिर बढ़ने की संभावना है। अर्थशास्त्रियों के सर्वे में दावा किया है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अर्थशास्त्री गौरव ने कहा कि उपभोक्ता कीमतें पर आधारित (सीपीआई) महंगाई में भूमिका निभाने वाली सब्जियों के दाम काफी बढ़े हुए हैं। राष्ट्रीय हॉर्टिकल्चर बोर्ड के डेटा का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि सब्जियों के दाम जुलाई में 34 प्रतिशत तक बढ़े हैं। जून में ये 18 प्रतिश्ता तेजी पर थे।
असामान्य बारिश और कुछ इलाकों में फसल खराब होने के कारण टमाटर के दाम जुलाई के पहले सप्ताह में 160 फीसदी बढ़े हैं। आगे इसके तेजी जारी रहने के आसार बने हुए हैं। जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर आरबीआई के संतोषजनक दायरे के ऊपरी स्तर 6 पर पहुंच गई है। इससे पहले खाने-पीने की वस्तुओं और अन्य उत्पाद कीमतों में नरमी के कारण अप्रैल और मई में खुदरा महंगाई 4 से 5 प्रतिशत के बीच थी। जून में इसके 5 प्रतिशत से कम रहने का अनुमान है। जिसके आंकड़े बुधवार को जारी होने की उम्मीद है।
5.5 फीसदी से ज्यादा मुद्रास्फीति
जानकारों की माने तो सब्जियों और टमाटर के दाम घटने के बाद भी चालू वित्त वर्ष 2023 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान खुदरा महंगाई 5.5 फीसदी के पार पहुंचने की उम्मीद है। यह आंकड़ा आरबीआई के 5.2 फीसदी के अनुमान से अधिक है।
ब्याज दरें नहीं बढ़ाएगा आरबीआई
नोमुरा के अर्थशास्त्रियों सोनल वर्मा ने कहा कि जुलाई व अगस्त में खुदरा महंगाई औसतन 5.5 प्रतिशत के आसपास रहेगी। हालांकि, इससे आरबीआई की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का कोई विचार नहीं है। आरबीआई आगामी बैठक में बाहरी के मुकाबले अंतर्निहित महंगाई पर अपना ध्यान केंद्रित करने की तैयारी में है।
200 रुपए किलो टमाटर का दाम
उत्पादक क्षेत्रों में बारिश से आपूर्ति पर असर पड़ने के बीच दिल्ली सहित देश के कुछ हिस्सों में टमाटर का खुदरा भाव 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, टमाटर का अखिल भारतीय औसत खुदरा भाव 104.38 प्रति किलोग्राम था। इसकी अधिकतम कीमत राजस्थान के सवाई माधोपुर में 200 रुपए प्रति किलोग्राम बताई जा रही है। जबकि न्यूनतम कीमत चूरू में 31 रुपए प्रति किलो बताई गई है। महानगरों में टमाटर का खुदरा भाव कोलकाता में सबसे अधिक 149 रुपए प्रति किलोग्राम है। दिल्ली आजादपुर टमाटर एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कौशिक ने बताया कि अगर भारी बारिश ऐसे टमाटर का भाव जारी रहा। तो इससे टमाटर की कीमतों में जल्द कमी आने की कोई संभावना नहीं है।

