Share Market Close today: ऑल टाइम हाई पर सूचकांक, Sensex 499-nifty में 154 अंकों का उछाल

न्यूज़Share Market Close today: ऑल टाइम हाई पर सूचकांक, Sensex 499-nifty में...

Date:

share Market Close today: आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी आई। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर बंद हुए। कारोबारी सत्र में आज सेंसेक्स 499 अंक और निफ्टी 154 अंक की तेजी पर बंद हुआ। अंतराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल का भाव बढ़ गया। वहीं आज रुपया कमजोर होकर बंद हुआ।

बुधवार को बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक ऑल टाइम हाई के उच्च स्तर पर पहुंच गया। Sensex रिकॉर्ड 64,000 अंक और Nifty 19,000 के स्तर पर पहुंचा। sensex आज 499 अंक बढ़त के साथ 63,915 पर बंद हुआ। Nifty 50 154 अंक उछलकर 18,972 पर बंद हुआ।
बैंक निफ्टी 206 अंकों की तेजी के साथ 44,327 पर बंद हुआ। मिड कैप 316 अंक चढ़कर 28,584 पर बंद हुआ तो स्मॉल कैप 220 अंकों की बढ़त के साथ 32,437 पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स टॉप गेनर और लूजर

सन फार्मा, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयरों टॉप गेनर रहे। जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी और विप्रो टॉप लूजर शेयर रहे।

निफ्टी टॉप गेनर और लूजर

अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स, सन फर्मा, बजाज ऑटो, डॉ रेड्डीज लैब, टाइटन कंपनी और एनटीपीसी शेयर आज टॉप गेनर रहे। जबकि टेक महिंद्रा, एचडीएफसी लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फिन्सर्व और विप्रो शेयर टॉप लूजर रहे।

अन्य शेयार बाजार हाल

एशियाई शेयर बाजारों में, टोक्यो और हांगकांग हरे निशान पर बंद हुए। जबकि सियोल, शंघाई निचले स्तर पर बंद हुए हैं। यूरोपीय बाजार सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए थे। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में मजबूती और डॉलर में तेजी के बीच रुपया 2 पैसे फिसलकर 82.04 पर बंद हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...